healthplanet.net

Posted on

प्रेगनेंसी में कौन सी सब्जी नहीं खानी चाहिए -

सब्जियों को सेहत के लिए बहुत हेल्दी माना जाता है। लेकिन कुछ सब्जियां ऐसी भी हैं, जिनका सेवन करना प्रेगनेंसी के दौरान खतरनाक होता है। ऐसी कुछ सब्जियां है जिनका सेवन आपको प्रेगनेंसी के दौरान नहीं करना चाहिए तो जाने प्रेगनेंसी में क्या नहीं खाना चाहिए

१. बैंगन ना खाएं

बैंगन में पोषक तत्वों की मात्रा अच्छी होती है बैंगन को काफी हेल्दी सब्जी माना जाता है यह फाइबर का भी अच्छा स्त्रोत है। प्रेगनेंसी के दौरान बैंगन का सेवन आपको कम ही करना चाहिए या हो सके तो इसका सेवन ना ही करे। क्योंकि बैंगन में साइटोहार्मोन्स होते हैं जो पीरियड लाने में मदद करते हैं, जिसके कारण प्रेगनेंसी में बैंगन खाना महिला के लिए बहुत बुरा होता है। इसके अलावा बैंगन खाने से एलर्जी संबंधी समस्याएं हो सकती हैं जिससे आपको खुजली, हाइव्स, पेट में दर्द, डायरिया आदि की समस्या हो सकती है।

२. कच्ची सब्जियों का सेवन ना करे

कच्ची सब्जियां शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अच्छी होती है लेकिन गर्भवती महिलाओं को कच्ची सब्जियां नहीं खाने की सलाह दी जाती है। गर्भवती महिलाओं को पाश्चरीकृत नहीं की हुई सब्जी नहीं खानी चाहिए। आप जब भी सब्जी और फलों का सेवन करते है तो उसके पहले उन्हें अच्छे से धो लें इससे आप संक्रमण के खतरे से बच जाएंगे।

३. करेला हो सकता है हानिकारक

करेले को एक बहुत गुणकारी सब्जी माना जाता है जिसे खाने से ढेर सारे लाभ मिलते हैं। करेला बहुत सी बिमारियों को दूर करता है लेकिन प्रेगनेंसी में करेले का ज्यादा सेवन करने से आपको प्रेगनेंसी के दौरान परेशानियां उठानी पड़ सकती है करेले में क्विनीन, ग्लाइकोसाइड, मोमोर्डिका जैसे कई तत्व होते हैं जो शरीर में जाने के बाद हल्का जहरीला प्रभाव छोड़ सकते हैं जिसके कारण आपको यह सभी परेशानियां हो सकती है जैसे: थकान होना, पेट में दर्द, थूक ज्यादा बनना, शरीर में दर्द, धुंधला दिखाई देना आदि अगर करेला खा भी रही है तो थोड़ी ही मात्रा में खाएं लेकिन इस बात का ध्यान रखे की इसके बीज जरूर निकाल दें क्योंकि बीज बहुत नुकसानदायक हो सकते हैं।

४. पत्ता गोभी से हो सकती है परेशानी

आमतौर पर पत्तागोभी में कोई समस्या नहीं है और इसे खाने से कई पोषक तत्व भी मिलते हैं। लेकिन पत्तागोभी का सेवन प्रेगनेंसी में कई बार नुकसानदायक हो सकता है। पत्तेदार सब्जियों को कीड़े बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं जिसके कारण अक्सर इन्हें उगाने में ढेर सारे कीटनाशकों का प्रयोग किया जाता है। कुछ कीटनाशक तो इतने खतरनाक होते हैं कि इनके पत्तों को धोने और पकाने के बाद भी उन पर लगे केमिकल्स का असर नहीं जाता है। सामान्य स्थिति में तो शरीर को इसके ज्यादा दुष्प्रभाव नहीं होते, लेकिन प्रेगनेंसी में ऐसा पत्तागोभी नुकसानदायक हो सकता है। इसके अलावा प्रेग्नेंट महिला को बरसात के मौसम में तो किसी भी तरह की पत्तेदार सब्जी और पत्तागोभी का सेवन नहीं करना चाहिए या बहुत सावधानी से करना चाहिए। आप उसे अच्छे से धोकर ही सेवन करे।

५. आड़ू खाने से बचे

आड़ू गर्म होता है लेकिन यह स्वादिष्ट भी होता है पर इसकी गर्म तासीर आपकी गर्भावस्था को बिगाड़ सकती है। आड़ू गर्भवती महिलाओं के रक्तस्राव की वजह हो सकता है इसलिए इसे गर्भवस्था के दौरान न खाना ही समझदारी है।

६. अंडे की सब्जी खाने से बचें

अंडे में प्रोटीन, विटामिन के साथ खनिज अच्छी मात्रा में पाया जाता हैं लेकिन गर्भावस्था के समय कच्चे या आधे पके हुए अंडे नहीं खाना चाहिए। इनसे साल्मोनेला के संक्रमण होने का ख़तरा बना रहता है, जिससे आपको उल्टी और दस्त हो सकते है और जो बच्चे के स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है। लेकिन इसका ये मतलब नहीं है की आप अंडे ही न खाए अंडे में पोषक तत्व होते है आप आपनी गर्भावस्था के दौरान अंडे का सेवन करना चाहती है तो उन्हें अच्छे से पका कर ही खाएँ।

७. अधपका या कच्चे मांस की सब्जी नहीं खाना चाहिए

कच्चे मांस का सेवन प्रेग्नेंट महिलाओं में संक्रमण का खतरा बढ़ा देता हैं। गर्भवती महिलाओं को अपनी प्रेगनेंसी के दौरान कच्चा या अधपका मांस का सेवन नहीं करना चाहिए। गर्भावस्‍था के पहले महीने में तो आपको बहुत ही ध्यान रखना चाहिए इस दौरान इस प्रकार के खाद्य पदार्थ बहुत ही हानिकारक साबित हो सकते हैं। इसलिए पूरी गर्भावस्‍था के समय अधपका या कच्चा मांस खाने से बचना चाहिए। यदि आप मांस का सेवन करना चाहती हो तो उसे अच्छी तरह से पका लें, ध्यान रखें कि वह कच्चा न रह जाएं और मांस को पकाने के पूर्व अच्छे से धो लें।

८. कटहल ना खाएं

कटहल फाइबर में उच्च होते है इसलिए इसे अधिक खाने से आपको कब्ज हो सकती है। साथ ही इसमें बहुत अधिक शुगर होने की वजह से भी यह उन गर्भवती महिलाओं के लिए नुकसानदायक है जिन्हें शुगर की समस्या है क्योंकि इससे आपकी शुगर बढ़ सकती है। इसकी तासीर गर्म होती है और गर्म चीज़ें संकुचन को बढ़ा सकती हैं। प्रेगनेंसी के दौरान आप कटहल का सेवन कर सकती हैं लेकिन बहुत ही सीमित मात्रा में इसका सेवन करें। इसका अधिक मात्रा में सेवन करना आपकी प्रेगनेंसी के लिए हानिकारक भी हो सकता है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info