healthplanet.net

Posted on

प्रेगनेंसी के शुरुआती महीनों में शारीरिक बदलावों के कारण थकान और कमजोरी महसूस होना सामान्‍य बात है। इस दौरान दिल की धड़कन और ब्‍लड वॉल्‍यूम बढ़ने, किडनी के अधिक कार्य करने और नींद कम आने की वजह से थकान हो सकती है। दूसरी तिमाही के शुरु होते ही थकान में कमी आने लगती है।
आयरन की कमी की वजह से प्रेग्‍नेंसी में थकान महसूस हो सकती है। इसलिए अपने खाने में आयरन युक्‍त चीजें जैसे कि लीन मीट, सोया प्रोडक्‍ट, सूखे मेवे, अनाज और पालक आदि लें। प्रेगनेंट महिलाओं को प्रीनेटल विटामिन भी लेने चाहिए। इससे शरीर में पोषण की कमी नहीं होती।

हम प्रेगनेंसी में थकान की समस्या को दूर करने के आसान उपायों को समझने का प्रयास करेंगे, जो कुछ इस प्रकार हैं :

पौष्टिक आहार लें : जैसा कि आपको लेख में पहले ही बताया जा चुका है कि पोषक तत्वों की कमी के कारण भी गर्भावस्था में थकान की समस्या हो सकती है। यही वजह है कि गर्भावस्था में थकान जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर आहार (जैसे:- पाश्चराइज्ड दूध, फल और सब्जियां) लेने की सलाह दी जाती है ।

अच्छी नींद लें : आवश्यक नींद पूरी न होने की स्थिति में भी गर्भवती को थकान का अनुभव हो सकता है । इस कारण पर्याप्त नींद लेकर इस समस्या के जोखिम को काफी हद तक कम करने में मदद मिल सकती है। इसलिए, बेहतर होगा कि रात को सोने का एक नियत समय तय करें और कम से कम आठ घंटे की पूरी नींद हासिल करने का प्रयास करें।

खूब पानी पिएं : गर्भावस्था में अच्छी मात्र में पानी पीना लाभकारी माना जाता है । वहीं, नींद में सुधार के लिए एक दिन में करीब ढाई लीटर पानी पीने की सलाह दी जा सकती है। इसके साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की आदत मानसिक स्वास्थ्य को बरकरार रखने में भी मदद कर सकती है। चूंकि यह दोनों ही स्थिति गर्भावस्था में थकान का कारण मानी जाती हैं। इसलिए, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना गर्भावस्था की थकान को दूर करने का एक आसान उपाय माना जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए संबंधित डॉक्टर से परामर्श लिया जा सकता है।

हल्का व्यायाम करें : गर्भावस्था में थकान से संबंधित एक शोध में जिक्र मिलता है कि हल्का व्यायाम कर थकान की समस्या को दूर करने में राहत पाई जा सकती है । इस आधार पर कहना गलत नहीं होगा गर्भाव्था में अगर नियमित रूप से हल्का व्यायाम किया जाए तो गर्भावस्था में होने वाली थकान को कम करने में मदद मिल सकती है।

अत्यधिक मीठा खाने से बचें : मीठे की अधिकता मानसिक तनाव पैदा कर सकती है, जिसके कारण थकान की समस्या हो सकती है । ऐसे में गर्भावस्था में होने वाली थकान से बचने के लिए अधिक मीठा खाने से बचना चाहिए।

संतुलित आहार लें : ऊर्जा की कमी के कारण भी थकान का अनुभव होता है। ऐसे में पोषक आहार के साथ जरूरी है कि नियमित समय पर संतुलित आहार लेने की आदत डाली जाए । ऐसे में जरूरी है कि गर्भावस्था में होने वाली थकान के जोखिम को कम करने के लिए हर दो घंटे में थोड़ा-थोड़ा कुछ खाते रहना चाहिए, ताकि शरीर में ऊर्जा बनी रहे और थकान का अनुभव कम हो।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info