Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
इन फायदों के लिए प्रेग्नेंसी में खा सकती हैं कच्चा नारियल
प्रेगनेंट महिलाओं को स्वस्थ संतान पाने और प्रेग्नेंसी से संबंधित बीमारियों को रोकने के लिए किसी भी रूप में नारियल का सेवन करना चाहिए।
नारियल एक ऐसा फल है जो कि हर प्रकार से इंसान के लिए उपयोगी माना जाता है। नारियल का कई प्रकार से जैसे कच्चा नारियल, सूखा नारियल, नारियल का पानी के तौर पर सेवन किया जाता है।
आज हम आपको यहां बता रहे हैं कि गर्भवती महिला के लिए नारियल का सेवन कितना फायदेमंद साबित हो सकता है। नारियल का हर तरह से सेवन प्रेग्नेंसी में फायदेमंद होता है और इसे 9 महीने तक उपयोग में लाया जा सकता है। नारियल उन पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिनकी प्रेग्नेंसी के दौरान सबसे जरूरत होती है। नारियल, मां और संतान का स्वास्थ्य बेहतर रखता है।
बच्चे की ग्रोथ में मददगार
नारियल तेल में मौजूद जरूरी फैटी एसिड बच्चे के सही विकास और उसकी ग्रोथ में मदद करते हैं। विटामिन ई से भरपूर होने की वजह से नारियल प्रेगनेंट महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है।
ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाता है
नारियल में मौजूद लॉरिक एसिड ब्रेस्ट मिल्क को बढ़ाने में मदद करता है। इसी के साथ प्रेग्नेंसी के दौरान जोड़ों के दर्द में भी राहत देता है।
कब्ज दूर कर पाचन में मददगार
प्रेग्नेंसी के दौरान अगर महिला को कब्ज की परेशानी हो रही है, तो नारियल पानी से इस दौरान कब्ज को रोका जा सकता है । प्रेग्नेंसी में नारियल एक रेचक के तौर पर काम करता है। गर्भावस्था के दौरान नारियल को किसी भी रूप में ग्रहण करने से फायदा होता है।
प्रेग्नेंसी में कौन-से फल खाने चाहिए?
यह फाइबर और अन्य खास पोषक तत्वों से भरपूर फल है जो मां और गर्भ में पल रहे शिशु के लिए भी बहुत आवश्यक है।
गर्भावस्था के दौरान होने वाली खून की कमी को दूर करने के लिए अनार में मौजूद आयरन प्रभावी रूप से मदद करता है।
अमरूद में मौजूद कैरोटेनॉयड की मात्रा प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए बहुत जरूरी है। इसके अलावा यह ब्लड सर्कुलेशन को भी मेंटेन रखता है।
इसमें मौजूद पोटेशियम की मात्रा प्रेग्नेंसी के दौरान हाई ब्लड प्रेशर के खतरे को कम करती है।
प्रेग्नेंसी में कीवी का सेवन करने से महिलाओं को फोलेट की पूर्ति होती है जो उनके शिशु के लिए बहुत जरूरी होता है।
इसमें मुख्य रूप से फोलेट, विटामिन-सी, विटामिन-बी6 जैसे पोषक तत्व होते हैं जो बच्चे को न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट से बचा सकते हैं।
खुबानी (Apricot) में मौजूद विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-ई, और बीटा-कैरोटीन जैसे पोषक तत्व शिशु के विकास के लिए आवश्यक होते हैं।
प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली मॉर्निंग सिकनेस, सीने में जलन और हाथों पैरों में होने वाली सूजन से राहत दिलाने के लिए तरबूज लाभकारी फल है।
सुबह से थकान में राहत
प्रेगनेंट महिलाओं को अक्सर प्रेग्नेंसी के दौरान सुबह की थकान जैसे मतली और उल्टी की परेशानी होती है, जिसमें ये राहत देता है। ये अम्लता और दिल की जलन को भी कम करता है। सुबह की थकान और मिचली से राहत के लिए रोजाना सुबह सूखा नारियल या एक गीली रोटी खानी चाहिए। वहीं, आप नारियल दूध या पानी का भी सेवन कर सकते हैं।
स्ट्रेच मार्क्स और पेट पर खुजली में राहत
अगर आपके पेट पर स्ट्रेज मार्क्स आ रहे हैं, तो पेट पर नारियल का तेल लगाने से इसके निशान हट सकते हैं। वहीं, अगर आपको पेट पर खुजली हो रही है तो नारियल का तेल स्किन को मॉइस्चराइज करके पोषण देगा और पेट की खुजली को खत्म करेगा।
| --------------------------- | --------------------------- |