healthplanet.net

Posted on

कई महिलाओं में सीने में जलन और एसिडिटी प्रेगनेंसी के शुरुआती लक्षणों में शामिल होती है। गर्भावस्‍था के पहले दो महीनों में इस तरह ही दिक्‍कत महसूस हो सकती है। प्रेगनेंसी की शुरुआत में शरीर में अधिक मात्रा में प्रोजेस्‍टेरोन और रिलैक्‍सिन हार्मोन बनता है।

प्रेगनेंसी के दौरान, अपरा (प्लेसेंटा) प्रोजेस्टीरोन हॉर्मोन का उत्पादन करती है, जो कि आपके गर्भाशय की कोमल मांसपेशियों को राहत पहुंचाता है। यह हॉर्मोन उस वैल्व को भी शिथिल बनाता है, जो कि भोजन-नलिका को पेट से अलग करता है, ताकि गैस्ट्रिक अम्ल फिर से रिसकर नलिका में पहुंच जाए। इसकी वजह से ही असहजता और जलन महसूस होती है, जिसे हार्टबर्न कहा जाता है।

प्रोजेस्टीरोन, पेट के लहर जैसे संकुचनों को भी धीमा कर देता है, जिससे पाचन मंद हो जाता है और एसिडिटी होने लगती है।

गर्भावस्था के अंतिम चरण में आपका गर्भस्थ शिशु इतना बड़ा हो जाता है, कि आपके पेट को ऊपर की ओर धकेलने लगता है। पेट के अम्ल पेट से भोजन-नलिका तक आ जाते हैं।

आपको सीने में जलन और अपचता होने की संभावना निम्न स्थितियों में ज्यादा होती है:

आपको गर्भवती होने से पहले ही हार्टबर्न रहता था।
आप गर्भावस्था की तीसरी तिमाही में हैं।
आप पहले भी गर्भवती रह चुकी हैं।
आपके गर्भ में एक से ज्यादा शिशु पल रहे हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info