healthplanet.net

Posted on

गर्भावस्था के दौरान एलर्जी के लिए प्राकृतिक उपचार

गर्भावस्था के दौरान यदि महिलाओं को एलर्जी होती है तो इसे ठीक करने के लिए वे प्राकृतिक तरीकों का उपयोग करें क्योंकि एलोपैथिक दवाओं के साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। यहाँ उपयोगी और टेस्ट की हुई रेमेडीज बताई गई हैं, आइए जानें;

1. प्राणायाम

रोजाना प्राणायाम करने से भी छींक और बंद नाक ठीक हो सकती है। यदि आप इसका अभ्यास लगातार करती हैं तो इससे शरीर में होने वाली एलर्जी भी ठीक हो जाएगी।

2. नेटी पॉट

नाक साफ करने के लिए नेटी पॉट का उपयोग एक आयुर्वेद का एक पुराना तरीका है और इसे अक्सर योग का अभ्यास करने वाले लोग सीखते हैं। यह माना जाता है कि इससे साइनस की एलर्जी कम हो सकती है। इसका एक स्पेशल पॉट होता है जिसमें आप सेलाइन पानी डालकर उपयोग कर सकती हैं। यह सेलाइन सलूशन की तरह ही काम करता है और इससे बंद नाक ठीक हो जाती है।

3. युकलिप्टस का तेल

युकलिप्टस के तेल में विशेष रूप से चिकित्सीय गुण होते हैं जिससे सीने की जकड़न और नेजल कंजेशन कम होता है। आप इसे स्टीम द्वारा भांप के रूप में ले सकती हैं या फिर साधारणतः आप इसे साइनस होने की जगह पर भी लगा लें। रात में सांस लेने में समस्या न हो इसलिए आप बिस्तर, चादर व तकिए में इसकी कुछ बूंदें छिड़क दें।

4. हल्दी

हल्दी एक नेचुरल एंटीसेप्टिक है और हल्दी के पानी की भांप लेने से नाक की सूजन कम हो जाती है। यदि आप नियमित रूप से आहार में हल्दी लेती हैं तो इससे शरीर की इम्युनिटी भी बढ़ती है।

5. एप्पल साइडर विनेगर

शरीर में एप्पल साइडर विनेगर के बहुत सारे फायदे होते हैं और गर्भावस्था के दौरान इसका सेवन करना सुरक्षित भी है। दिन में एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर लेने से शरीर का पीएच बैलेंस नियंत्रित रहता है और यह म्यूकस के स्राव को भी नियंत्रित करता है।

6. पानी

गर्भावस्था के दौरान ज्यादा से ज्यादा पानी पीने से टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं और इससे शरीर हाइड्रेटेड व पोषित रहता है। यदि आप नियमित रूप से पर्याप्त मात्रा में पानी पीती हैं तो इससे आपके शरीर से सभी प्रकार के एलर्जेंस और टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info