healthplanet.net

Posted on


गर्भावस्‍था के तीसरे सप्‍ताह के लक्षण एवं संकेत
गर्भावस्‍था का तीसरा हफ्ता ही वह समय होता है जब ज्‍यादातर महिलाओं को खुद के गर्भवती होने के बारे में पता चलता है। इस दौरान मां के विकास के साथ बच्‍चे की पहली झलक भी दिखाई पड़ती है। तीसरा हफ्ता आने तक महिलाओं के लाइफस्‍टाइल में काफी परिवर्तन आ चुका होता है। आइए जानते हैं इस हफ्ते क्‍या-क्‍या लक्षण आते हैं :

1. शरीर में हॉर्मोन्‍स के स्‍त्राव और बच्‍चे की विकास की वजह से जी मचलना और उल्‍टी होना सामान्‍य बात है। शरीर में खिंचाव भी शुरू हो जाता है। महिलाओं का वजन भी कम होने लगता है।
2. मुंह का स्‍वाद बिगड़ जाता है। महिलाएं इस दौरान जो भी खाती हैं उसका स्‍वाद उन्‍हें अच्‍छा नहीं लगता। सिर्फ खट्टी चीजें ही उन्‍हें अच्‍छी लगती हैं।
3. इस हफ्ते शरीर में कोई बाहरी बदलाव नहीं दिखाई पड़ते हैं। गर्भवती महिला अंदरूनी बदलावों को आसानी से महसूस कर लेती है।
4. सिर दर्द होना और सीढि़यां चढ़ते समय थकान महसूस करना भी प्रमुख लक्षणों में से एक है।
5. कई बार ऐसा भी हो सकता है जिस चीज को खाना महिला को बेहद पसंद होता है वह उसकी तरफ देखे ही ना यानि मूड में भी परिवर्तन आ जाता है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info