Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
प्रेगनेंंसी टेस्ट पॉजीटिव आने के बाद क्या करना चाहिए?
प्रेगनेंसी का टेस्ट पॉजीटिव आने के बाद आपको कुछ विशेष सावधानियां बरतनी होती है। साथ ही आपको तुरंत डॉक्टर से भी सलाह लेनी चाहिए।
प्रेगनेंसी हर महिला के लिए बेहद ही खास ही पल होता है। कुछ महिलाएं प्रेगनेंसी के लिए लंबे समय से प्रयास करती हैं। कई बार तो महिलाओं को कंसीव करने के लिए कई तरह दवाओं का भी सेवन करना पड़ता है। प्रेगनेंसी टेस्ट पॉजीटिव आने आपके लिए भले ही एक बड़ा अवसर हो, लेकिन इस दौरान आपको अपनी सेहत पर भी पूरा ध्यान देना होता है। इस समय किसी भी तरह की लापरवाही आपको परेशानी में डाल सकती है। कई महिलाओं को प्रेगनेंसी टेस्ट पॉजीटिव आने के बाद क्या करना चाहिए इस बारे में पता नहीं होता है। लेकिन आप हमारे इस लेख में जानेंगी कि प्रेगनेंसी टेस्ट पॉजीटिव आने के बाद आपको क्या करना चाहिए।
प्रेगनेंसी के पॉजीटिव टेस्ट के बाद क्या करें?
प्रेगनेंसी टेस्ट के बाद अधिकतर महिलाएं डॉक्टर के पास नहीं जाती है और खुद ही बुजुर्ग महिलाओं से पूछकर आगे के समय को प्लान करने लगती हैं। लेकिन इस दौरान आपको कई तरह की सावधानियां बरतनें की आवश्यकता होती है। जानें प्रेगनेंस टेस्ट पॉजीटिव आने पर आपको क्या करना चाहिए।
डॉक्टर से मिलें
सबसे पहले आपको अपने डॉक्टर से मिलना चाहिए। साथ ही घर पर प्रेगनेंसी किट से आई रिपोर्ट को एक बार फिर से पुख्ता करने के लिए ब्लड टेस्ट करा लेना चाहिए। इससे आपकी प्रेगनेंसी की रिपोर्ट कंफर्म हो जाएगी। साथ ही आपके खून की जांच से कई तरह की अन्य समस्याओं के बारे में भी पता चल जाएगा।
डॉक्टर से आगे की दवाओं व टेस्ट के बारे में जानें
प्रेगनेंसी कंफर्म होने के बाद आपके ऊपर बच्चे के स्वास्थ्य की भी जिम्मेदारी होती है, क्योंकि इस समय मां के द्वारा ही बच्चे को पोषण मिलता है। साथ ही मां के खानपान की आदत की वजह से ही बच्चे का विकास तेजी से होता है। इस समय कई तरह की सप्लीमेंट्स दवाओं को भी लेने की आवश्यकता होती है। साथ ही समय-समय पर कई तरह के टेस्ट कराने होते हैं। जिसकी जानकारी आपको डॉक्टर देते हैं।
डिलीवरी के समय का पता लगाएं
प्रेगनेंसी में कंसीव करने की तारीख व बच्चे के जन्म यानी डिलीवरी के सही समय का पता लगाने के लिए आपको अपनी डॉक्टर से मिलना होता है। डॉक्टर आपसे कुछ जानकारियां लेती हैं, जिसके आधार पर वह डिलीवरी के आसपास की तारीख बता देती हैं।
प्रेगनेंसी के चरणों के बारे में समझें
डॉक्टर से प्रेगनेंसी के विभिन्न चरणों और उस दौरान महसूस होने वाले लक्षणों के बारे में आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। अगर आप पहली बार मां बन रहीं है तो आपको प्रेगनेंसी के हर चरण के बारे में डॉक्टर से विस्तार से चर्चा करनी चाहिए। इसके लिए आप घर की बुजुर्ग महिला की भी राय ले सकती हैं।
हेल्दी डाइट प्लान फॉलो करें
प्रेगनेंसी के पॉजीटिव टेस्ट आने के बाद आपको स्वस्थ आहार लेना होता है। इसके लिए आप हेल्दी डाइट प्लान भी बना सकती हैं। इस दौरान आप बाहर का खाना खाने से बचें। साथ ही शराब व धूम्रपान से भी दूर ही रहें, क्योंकि ये आपके बच्चे के स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकता है। इस दौरान आपको पौष्टिक आहार लेने चााहिए।
मानसिक रूप से मजबूत बनें
प्रेगनेंसी की पॉजीटिव रिपोर्ट आने के बाद आपको मानसिक रूप से भी मजबूत होना होगा। क्योंकि इस समय आपके ऊपर एक बच्चे के जन्म की पूरी जिम्मेदारी होती है। इस समय में अपने मानसिक संतुलन को बेहतर बनाए। इसके लिए आप योगा करें या मेडिटेशन करें।
प्रेगनेंसी टेस्ट पॉजीटिव आने के बाद आपको कई तरह की सावधानियां बरतने की जरूरत होती है। किसी भी तरह की परेशानी को नजर अंदज न करें।
| --------------------------- | --------------------------- |