healthplanet.net

Posted on

शरीर के इन दो हिस्सों पर सोरायसिस का खतरा सबसे ज्यादा! जानें सोरायसिस होने पर कैसे दिखती है स्किन

सोरायसिस, जिसे एक स्किन संबंधी समस्या के रूप में भी जाना जाता है एक क्रोनिक ऑटोइम्यून विकार है। इस स्किन समस्या में व्यक्ति की त्वचा कोशिकाओं का निर्माण बहुत तेजी से होने लगता है और इस वजह से आपकी स्किन की सतह पर एक मोटी सी परत जमा हो जाती है। इस स्थिति में आपको अपनी स्किन पर एक परत चढ़ी हुई दिखाई देती है, जो लाल या सफेद-रंग की हो जाती है और आपको अपनी स्किन पर मोटे-मोटे चकत्ते या घाव, जिसे प्लाक भी कहा जाता है दिखाई देने लगते हैं। ये स्थिति इतनी गंभीर होती है कि कभी-कभी इन चकत्तों में दरार पड़ जाती है और खून भी आने लगता है।
आखिर क्यों होता है सोरायसिस

सोरायसिस हमारी स्किन के तेजी से बनने के दौरान वाली एक समस्या है, जिसमें कोशिकाएं बहुत तेजी से बनती हैं। आमतौर पर ऐसा देखा जाता है कि स्किन सेल्स हमारी स्किन में गहराई से बढ़ती हैं और धीरे-धीरे सतह पर आने लगती है। जब ये स्किन पर बाहर आ जाती है तो स्किन पर एक और परत चढ़ जाती है। स्किन सेल्स का विशिष्ट जीवन चक्र एक महीने का होता है।
किस अंग पर ज्यादा होता है सोरायसिस का खतरा

सोरायसिस जैसी स्किन समस्या की शुरुआत आमतौर पर व्यक्ति के जोड़ों से शुरू होती हैं, जैसे कि कोहनी और घुटने। ये स्किन समस्या कभी भी शरीर के दूसरे अंगों पर विकसित नहीं होती है, जिनमें हाथ, पैर, गरदन, स्कैल्प, चेहरा शामिल हैं। कभी कभी सोरायसिस नाखून, मुंह और व्यक्ति के जननांगों के आसपास वाले अंग को भी प्रभावित करती है और आपके लिए चीजें मुश्किल हो जाती है।

सोरायसिस के आम लक्षण

सोरायसिस के लक्षण आपको हर व्यक्ति में अलग-अलग देखने को मिलेंगे और लक्षणों की निर्भरता व्यक्ति को होने वाले सोरायसिस के प्रकार पर निर्भर करती है। सोरायसिस से पीड़ित व्यक्ति को स्कैल्प या कोहनी पर बारिश की छोटी-छोटी बूंदो के आकार जैसे फटती हुई स्किन दिखाई दे सकती है लेकिन ये शरीर के दूसरे अंगों में भी फैल सकता है।

1-त्वचा पर लाल उभरे हुए पैच, जिसमें खुजली और जलन होती है।

2-लाल पैच पर सफेद और चांदी के छल्ले जैसा दिखाई देना।


3-ड्राई स्किन, जिसमें दरार और रक्त स्राव होने का खतरा रहता है।

4-पैच के आसपास खुजली और जलन या फिर दर्द होना।
सोरायसिस के अन्य लक्षण

बता दें कि सोरायसिस के गंभीर या फिर शरीर पर ज्यादा दिनों तक बने रहने से 5 से 40 प्रतिशत रोगियों को अपने जोड़ों में दर्द और सूजन जैसी परेशानी भी महसूस होती है। इस स्थिति से कुछ रोगियों के नाखून भी प्रभावित हो जाते हैं और उन पर रोग के चिह्न दिखाई देने लगते हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info