Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
प्रसव पीड़ा प्रेरित करने के प्राकृतिक उपाय -
मसालेदार भोजन खाएं
अक्सर प्रसव पीड़ा शुरु करने के लिए मसालेदार तरी खाने की सलाह दी जाती है!
ऐसा माना जाता है कि मसाले आपके पेट को उत्तेजित करके संकुचन शुरु करवा सकते हैं। इसलिए अपना पसंदीदा खाना बनाएं या बाहर से ऑर्डर करें और उसमें थोड़ी ज्यादा मिर्च डालें!
बहरहाल, यदि आपको मसालेदार भोजन खान की आदत नहीं है तो आपको इनके सेवन से एसिडिटी और सीने में जलन और पेट में गड़बड़ी हो सकती है।
चहल-कदमी करें
टहलते समय शिशु के सिर का दबाव ग्रीवा (सर्विक्स) पर पड़ने से संकुचन शुरु हो सकते हैं। यदि आपका शिशु नीचे नहीं आया है, तो चहल-कदमी करने से उसे बेहतर अवस्था में आने में मदद मिलेगी। इससे आपका प्रसव प्राकृतिक तौर पर शुरु हो सकता है।
यदि आप यह सुझाव अपनाती हैं, तो सुनिश्चित करें कि आप खुद को ज्यादा न थकाएं। आपको प्रसव के लिए अपनी पूरी ऊर्जा चाहिए होगी।
कच्चा पपीता खाएं
कच्चा पपीता लेटेक्स नामक तत्व से भरपूर होता है। यदि आप काफी सारा कच्चा पपीता खाएं, तो लेटेक्स गर्भाशयी संकुचन शुरु कर सकता है। आपको शायद एक दिन में कच्चे पपीते की करीब तीन बड़ी सर्विंग खानी होंगी, तभी आपको पर्याप्त लेटेक्स मिल सकेगा, जो कि संकुचन शुरु कर सके।
अरंडी के तेल (कैस्टर ऑयल) के अनुपूरक लें
हम इस बात को लेकर पूरी तरह निश्चित नहीं हैं कि अरंडी का तेल किस तरह काम करता है, मगर यह माना जाता है कि यह आपके पेट को उत्तेजित कर संकुचन शुरु कर सकता है।
यदि आप अरंडी के तेल के अनुपूरक (सप्लीमेंट) लेना चाहें, तो पहले अपनी डॉक्टर से पूछ लें। अरंडी के तेल के सप्लीमेंट से आपको उल्टी और मिचली महसूस हो सकती है और बहुत ज्यादा लेने पर दस्त (डायरिया) भी हो सकता है।
अनानास खाएं
अनानास में एक एंजाइम होता है, जो कि आपकी ग्रीवा को मुलायम करने और प्रसव पीड़ा शुरु करने के लिए जाना जाता है। मगर, जैसा कि पपीता के बारे मे बताया गया है, उसी तरह पर्याप्त असर के लिए अनानास भी अधिक मात्रा में खाया जाना जरुरी है। ज्यादा मात्रा में खाने से यह आपके पेट में गड़बड़ी कर सकता है।
यदि आप फिर भी अनानास का सुझाव आजमाना चाहती हैं, तो ताजा अनानास चुनें। डिब्बाबंद अनानास में महत्वपूर्ण एंजाइम नहीं होता है। इससे कुछ फायदा न भी हो, तो भी यह आपके लिए स्वादिष्ट और सेहतमंद स्नैक तो हो ही जाएगा!
रैस्पबेरी के पत्तों की चाय पीएं
माना जाता है कि रैस्पबेरी के पत्तों की चाय संकुचनों को प्रेरित कर सकती है। मगर यदि आपने पहले कभी इसका सेवन न किया हो, तो अब इसे शुरु न करें।
आप 32 सप्ताह की गर्भावस्था के बाद से रैस्पबेरी के पत्तों की चाय लेना शुरु कर सकती हैं और थोड़ी-थोड़ी नियमित तौर पर लें। इस तरह इसे आपके शरीर में बने रहने और गर्भाशय की मांसपेशियों को टोन करने का समय मिल जाएगा।
गर्भावस्था के अंतिम चरण में प्रसव शुरु करने के लिए ज्यादा मात्रा में रैस्पबेरी के पत्तों की चाय के सेवन से प्रबल संकुचन शुरु हो सकते हैं।
रैस्पबेरी के पत्तों को या तो चाय के तौर पर या फिर टैब्लेट के रूप में लिया जा सकता है। आप इन्हें ऑनलाइन या फिर विशेष वेलनेस स्टोर से खरीद सकती हैं।
इसे आजमाने से पहले अपनी डॉक्टर से अवश्य पूछ लें क्योंकि जरुरी नहीं है कि यह सभी के लिए उचित हो। यदि आपकी गर्भावस्था में जटिलताएं हैं तो इसका सेवन विशेषतौर पर सही नहीं है।
अपने निप्पल उत्तेजित करें
अपने निप्पल को मलने से प्रसव पीड़ा शुरु हो सकती है। शरीर को यह लग सकता है जैसे कि आपका शिशु निप्पल चूस रहा है। इससे ऑक्सीटॉसिन हॉर्मोन जारी होता है, जो कि गर्भाशय को संकुचित होने में मदद करता है।
अपने निप्पल को हल्के से मले और अपने उंगलियों के बीच गोल घुमाएं और देखें कि क्या असर होता है!
| --------------------------- | --------------------------- |