healthplanet.net

Posted on

पैरों में रोज करें इस तेल से मालिश, दर्द के साथ तनाव भी होगा दूर
दिनभर की भागदौड़ के बाद अगर रात में नींद नही आती या तनाव की वजह से आप अत्‍यधिक थकान महसूस कर रहे हैं तो इसके लिए एक देसी उपाय है जो आपको काफी बेहतर महसूस करा सकता है. ये देसी उपाय है पैरों में रोज सरसों के तेल से मालिश. जी हां, अगर आप पैरों में रोज सरसों के तेल से मालिश करें तो इससे आपको काफी आराम मिलेगा. आपको बता दें कि सरसों के तेल में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो सूजन या दर्द से राहत दिलाने में काफी मदद करता है. पैरों में मालिश से तनाव और एंजायटी के असर को भी कम किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि पैरों में सरसों के तेल से मालिश करने के क्‍या फायदे हैं.

सरसों के तेल से पैरों में मालिश के फायदे

अनिद्रा करे दूर
अगर आपको रात में नींद नहीं आ रही है तो आप एक कटोरी में सरसों के तेल को गुनगुना करें और इससे पैरों में अच्‍छी तरह से मालिश करें. ऐसा करने से आपकी नींद की समस्‍या दूर होगी.

तनाव करे दूर
अगर आप तनाव और चिंता से ग्रस्त हैं तो सरसों के तेल से मालिश करें. ऐसा करने से तनाव और एंग्जायटी का असर कम होगा और आप बेहतर महूसस करेंगे.

ब्‍लड सर्कुलेशन करे बेहतर
सरसों के तेल से मालिश करने पर ब्‍लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. अगर आप रात में या दिन के वक्‍त पैरों की मसाज करें तो इससे पूरे शरीर में ब्लड का फ्लो सही होता है.

दर्द करे दूर
पैरों में दर्द है तो आप रोत रात को सोने से पहले कुछ देर सरसों के तेल से मालिश करें. ऐसा करने से दबी हुई नसों और ब्लॉकेज खुलेगा और दर्द में आराम मिलेगा.

जोड़ बनेंगे मजबूत
अगर अपके जोड़ों में दर्द रहता है तो आप सरसों के तेल से मालिश करें. ऐसा रेग्‍युलर करने से बोन्‍स मजबूत होते हैं. आप मालिश के बाद कुछ देर धूप में रहें तो और अधिक फायदा मिलेगा.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info