Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
पैर की मांसपेशियों में हो दर्द तो करें ये 5 देसी इलाज
Home remedy for leg muscle pain: पैरों की मांसपेशियों में दर्द और सूजन की शिकायत अक्सर लोगों को रहती है। बहुत सी चीजें इस दर्द का कारण हो सकती हैं। जैसे कि ज्यादा जिम करना, एक पॉजिशन पर लंबे समय तक खड़े रहना, दिन भर की थकान, हाई सोडियम और हाई ब्लड प्रेशर के कारण। ऐसे में हर बार पेनकिलर लेना सही नहीं है। ऐसे में आपके लक्षणों को कम करने और अपने आप राहत पाने के लिए यहां कुछ घरेलू उपचार काम कर सकते हैं। कैसे, जानते हैं।
पैर की मांसपेशियों में दर्द का इलाज
1. सरसों तेल गर्म करके लगाएं और मालिश करें
सरसों तेल एंटी इंफ्लेमेटरी कही जाती है जो कि मांसपेशियों के दर्द में कारगर है। अगर आपके मांसपेशियों में लगातार दर्द हो रहा है और बेचैनी महसूस हो रही है तो आपके लिए सरसों का तेल कारगर तरीके से काम कर सकता है। इस गुनगुना करें और इसे अपने पैरों में लगा कर मांसपेशियों की मालिश करें। इससे ब्लड सर्कुलेशनसही होगा, बेचैनी से राहत महसूस होगी और आप आराम महसूस करेंगे।
2. लौंग और हल्दी का तेल लगाएं
पैरों की मांसपेशियों में अगर लगातार दर्द हो रहा हो तो, आप लौंग और हल्दी के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये तेल जहां दर्द में फायदेमंद होता है। वहीं ये आपकी मांसपेशियों की सूजन को कम करता है। साथ ही ये नसों में हो रही बेचैनी में भी कारगर तरीके से काम करता है। इस तरह ये मांसपेशियों के दर्द में कारगर तरीके से काम करता है।
3. RICE थेरेपी का इस्तेमाल करें
RICE थेरेपी से आप मांसपेशियों के दर्द को कम कर सकते हैं। इसमें पहले तो आपको अपने पैरों को आराम देना है। फिर पहले 3 दिनों में हर घंटे लगभग 20 मिनट के लिए अपने पैरों पर आइस पैक रखें। गर्मी का उपयोग करने से बचें, क्योंकि इससे सूजन और भी खराब हो सकती है। अपने पैरों के चारों ओर एक ढीली पट्टी लपेटें और स्टॉकिंग्स पहनें, जो सूजन को कम करने में मददगार है। अपने पैरों को ऊपर र कर बैठें, ताकि गुरुत्वाकर्षण आपके शरीर के बाकी हिस्सों में जमा तरल पदार्थ को बाहर निकालने में मदद कर सके। इससे सूजन में कमी के साथ दर्द की समस्या भी हो सकती है।
4. अदरक और लहसुन का काढ़ा पिएं
अदरक और लहसुन दोनों का ही अर्क दर्द से निजात दिलाने में मददगार है। ये दोनों ही एंटीइंफ्लेमेटरी है और दर्द से निजात दिलाने में मददगार है। साथ ही इसके एंटीऑक्सीडेंट्स भी इससे राहत पाने में मदद कर सकते हैं। तो, अदरक और लहसुन को कूच कर पानी में उबाल लें। अब इस पानी को छान लें और इसमें काला नमक मिला कर पिएं।
5. सेंधा नमक के पानी में पैर रखें
सेंधा नमक का पानी सूजन और दर्द को दूर रखने में कारगर है। क्योंकि ये सूजन, बेचैनी और दर्द को सोख लेता है और दर्द से निजात दिलाता है। तो, गर्म पानी लें, इसमें सेंधा नमक मिलाएं और इसमें पैर रखें। ये सूजन और दर्द से राहत दिलाने में मददगार है। तो, इन नुस्खों का इस्तेमाल करें और इससे बचें।
| --------------------------- | --------------------------- |