healthplanet.net

Posted on

लंबे समय तक पैर लटकाकर बैठने, प्रेग्नेंसी, गलत फिटिंग वाले जूते पहनने, खानपान में गड़बड़ी या कुछ मेडिकल कंडीशन की वजह से भी पैरों में सूजन की समस्‍या आ जाती है. कई बार जब टिश्‍यू में द्रव्‍य जमा हो जाते हैं, तो शरीर में ऐसे लक्षण दिखने लगते हैं, जिसे एडिमा (Edema) कहा जाता है.

पैर में बार-बार सूजन होने के कारण :-

1. शरीर में ज्‍यादा फ्लूइड इकट्ठा होने के कारण शरीर में सूजन आ सकती है। 
2. आयुर्वेद की मानें, तो जब शरीर के क‍िसी अंग में सूजन होती है, तो कफ और वात दोष दूष‍ित होते हैं। खानपान के असंतुलन के कारण ये समस्‍या होती है।  
3. दवाओं के साइड इफेक्‍ट्स के कारण या लंबे समय से दवाओं के सेवन के कारण पैर में बार-बार सूजन आ सकती है। 
4. बार-बार बीपी बढ़ने के कारण पैर में सूजन हो सकती है।
5. डीप वेन थ्रोम्‍बोस‍िस का इलाज न करवाने के कारण बार-बार पैर में सूजन के लक्षण नजर आ सकते हैं।
6. प्रेगनेंसी के दौरान या बढ़ते वजन के चलते भी पैर में बार-बार सूजन की समस्‍या हो सकती है। 

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info