Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
लकवा या पैरलिसिस अटैक के बाद इन 5 तरीकों से रखें मरीज का ख्याल, जल्दी स्वस्थ होने में मिलेगी मदद
लकवा (Paralysis) एक ऐसी स्थिति है जिसमें मांसपेशियों से ताकत और नियंत्रण नहीं होता, इस दौरान मांसपेशियों पर कोई नियंत्रण नहीं रहता। लकवा शरीर के किसी एक हिस्से पर भी हो सकता है या फिर पूरे शरीर को भी अपना शिकार बना सकता है। यहां तक की लकवा मरीज के मस्तिष्क को भी नुकसान पहुंचा सकता है, कई लोगों को लकवा के बाद डॉक्टर कई तरह के एक्सरसाइज और शारीरिक गतिविधियां बताते हैं जिसकी मदद से मरीज खुद को स्वस्थ करने में कामयाब हो सकता है। लकवा एक ऐसी स्थिति है जिसमें मरीज को कुछ हफ्ते, कुछ महीने या फिर सालभर भी इससे पीड़ित रह सकता है। डॉक्टरों की मानें तो लकवा आने पर तुरंत चिकित्सक सहायता की जरूरी है जिसकी मदद से मरीज को बचाया जा सके। वहीं, लकवा आने के बाद भी मरीज को अपना ख्याल बहुत रखना होता है, जिसकी मदद से वो जल्द स्वस्थ हो सकता है। इस लेख में हम आपको लकवा आने के बाद 5 जरूरी सेल्फ केयर टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
मांसपेशियों को उत्तेजित करने और उन्हें सही तरीके से सक्रिय करने के लिए डॉक्टर मरीज को कुछ थैरेपी देता है। जिसमें कुछ एक्सरसाइज शामिल होती है जिसकी मदद से लकवा की स्थिति कम की जा सकती है। डॉक्टर मरीज को एक लंबे समय तक फिजिकल थैरेपी और बताई गई एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं। इसमें कई तरह की एक्सरसाइज शामिल होती हैं जो आपकी मांसपेशियों को धीरे-धीरे मजबूत बनाने के साथ उन्हें सक्रिय करती है। अगर आप लकवा की स्थिति का शिकार हुए हैं तो रोजाना डॉक्टर या एक्सपर्ट द्वारा बताई गई थैरेपी या एक्सरसाइज जरूर करें ये आपकी मांसपेशियों को फिर से पूरी तरह उत्तेजित करने में मददगार है।
योग
कुछ थैरेपी के अलावा योग भी लकवे की स्थिति को कम करने के लिए योगा भी बहुत असरदार होता है। अगर आप लकवा आने के बाद रोजाना अनुलोम विलोम आसन करने से लकवे का प्रभाव कम हो सकता है। विलोम आसन आप 2 हफ्ते तक लगातार करने के बाद इसका सकारात्मक असर देख सकते हैं। इसके अलावा आपके पास योग में कई विकल्प हैं जैसे कपालभाती और उज्जायी प्राणायाम। आपको रोजाना योग को एक घंटे तक करना चाहिए, जिसकी मदद से आपकी मांसपेशियों में मजबूती आ सकती है।
एक्यूप्रेशर
एक्यूप्रेशर कई बीमारियों और स्थितियों में सुधार करने में मददगार होता है, ऐसे ही लकवा की स्थिति में एक्यूप्रेशर भी कामयाब है। अगर आपके शरीर के किसी हिस्से में लकवा आया है तो आप अपने हाथ की बीच की उंगलियों को दबाएं। ध्यान रहे एक्यूप्रेशर के लिए आप किसी एक्सपर्ट या डॉक्टर की सहायत जरूर लें, खुद से एक्यूप्रेशर करने की कोशिश न करें।
लहसुन और शहद का सेवन
5 से 6 लहसुन की कलियों को पीसकर उसमें 2 चम्मच शहद को अच्छी तरह से मिलाएं। इस मिश्रण को रोजाना सेवन जरूर करें, इससे आपके लकवे का असर कम होता है। साथ ही लहसुन आपकी मांसपेशियों को सक्रिय करने में मददगार होता है। इसके अलावा आप दूध में 5 से 6 लहसुन की कलियों को उबाल लें और इसे नियमित रूप से लें। ऐसा करने से आपके शरीर में आए लकवा के प्रभाव को कम किया जा सकता है और आपके रक्तचाप को सामान्य किया जा सकता है।
कलौंजी के तेल से रोजाना मालिश
कलौंजी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है, ऐसे ही ये लकवा के दौरान भी काफी असरदार साबित होता है। अगर रोजाना मरीज को कलौंजी के तेल को गुनगुना कर प्रभावित हिस्से पर मालिश की जाए तो मांसपेशियों में राहत मिलती है और तेजी से स्वस्थ होने पर मदद मिलती है। इसके लिए आप रोजना 2 से 3 बार इसका तेल लें और मालिश करें। इसका असर आपको कुछ हफ्तों में ही देखने को मिल सकता है।
अगर आप लकवे का शिकार हुए हैं तो इस लेख में बताए गए तरीकों को अपना सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे आपको इससे पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट से सलाह लेनी जरूरी है।
| --------------------------- | --------------------------- |