Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
पैरों की सूजन का घरेलू इलाज: ये 7 घरेलू नुस्खे पैरों में सूजन से दिलाएंगे राहत
पैरों में सूजन होना, मतलब बड़ी परेशानी, एडिमा से होने वाली सूजन पैरों के अलावा पेट और चेहरे में भी हो सकती है। इससे छुटकारा पाने का तरीका घरेलू उपचार से बेहतर कोई और हो ही नहीं सकता।
पैरों में सूजन की समस्या आजकल ज्यादातर लोगों को है। ये समस्या आम है, लेकिन इसका घरेलू इलाज कैसे किया जाए, ये शायद ही कोई जनता हो। जानकारों की मानें तो पैरों में सूजन एडिमा की वजह से होती है। इस तरह की समस्या होने की कई वजहें हो सकती हैं। सूजन पैरों के अलावा किसी भी अंग में हो सकती है। अगर सूजन की समस्या काफी समय से है, तो आपको इस तरफ ध्यान देने की जरूरत है। क्योंकि ये किसी खतरनाक बीमारी की ओर संकेत हो सकता है। जिसमें किडनी और दिल की बीमारी शामिल है। सूजन से राहत पाने के लिए घरेलू उपचार क्या हैं, चलिए जानते हैं।
1. ढेर सारा पानी पीजिये
शरीर में पानी की कमी के कारण भी सूजन की समस्या होने लगती है। लेकिन ढेर सारा पानी पीने से सूजन को कम किया जा सकता है। अगर आपके पैरों या शरीर के किसी भी हिस्से में सोजन है तो दिन में लगभग 8 से 10 ग्लास पानी पीजिये। इससे शरीर हाईड्रेट रहेगा। क्योंकि हाईड्रेशन की कमी से शरीर में सूजन बढ़ने लगती है।
2. आइस पैक से मिलेगी राहत
आपके पैरों में सूजन है, तो आप घर में रखे आइस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। शराब पीने की वजह से होने वाली सूजन का इलाज आइस पैक बखूबी करता है। इससे पैरों का ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक रहता है।
3. ऊंचाई में रखें पैर
पैरों में सूजन कम करनी है तो बैठते समय पैरों को ऊंचाई में रखें। जिससे सूजन से राहत मिलेगी। सूजन कम करने का एक और तरीका भी है, और वो है सीधे लेटकर पैरों को दिवार के सहारे ऊंचाई में रखें। कुछ देर बाद आप पैरों को नीचे रख सकते हैं। सूजन में काफी हद तक आराम मिलेगा।
4. शराब को कहें ना
शराब पीने से शरीर में हाईड्रेशन की कमी होने लगती है, जिससे सूजन होने लगती है। अगर आप चाहते हैं कि, आपको सूजन ना हो तो शराब पीने से बचें।
5. सेंधा नमक करेगा कमाल
हल्के से गर्म पानी में थोड़ा सा सेंधा नमक डालकर उसमें अपने पैरों को भिगो लें। इससे आपको सूजन में आराम मिलेगा।
6. नींबू पानी सूजन करेगा कम
नींबू पानी से शरीर के टॉक्सिन्स के अलावा एक्स्ट्रा लिक्विड निकल बाहर निकल जाता है। जिससे पैरों की सूजन कम होने लगती है। इसलिए जानकार भी रोज नींबू पानी पीने की सलाह देते हैं।
7. कम खाइए नमक
अगर आप सादे युक्त नमक का कम सेवन करेंगे तो पैरों की सूजन से आराम मिलेगा। साथ ही फैटी खाने से भी बचाव करें।
पैरों में सूजन किसी को भी हो सकती है। लेकिन प्रेगनेंसी के समय महिलाओं के पैरों में अगर सूजन है तो हमारे बताये हुए घरेलू उपचार से पहले डॉक्टर की सलाह जरुर लें। डॉक्टर इसमें आपकी अच्छी मदद कर सकता है।
| --------------------------- | --------------------------- |