healthplanet.net

Posted on

सरसों के तेल से पैर के तलवों की करें मालिश, मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

Applying Mustard Oil On Feet Soles Benefits: पैर के तलवों में सरसों का तेल लगाकर मालिश करने सेहत को कई फायदे मिलते हैं जानें लगाने का सही समय और तरीका

Benefits Of Applying Mustard Oil On Feet Sole: खाना पकाने के लिए तो सरसों के तेल का प्रयोग हम सभी करते हैं। सरसों का तेल सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। यहत हेल्दी फैट्स का बेहतरीन स्रोत है और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। सरसों के तेल में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड, पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड मौजूद होते हैं। साथ ही ओमेगा-3, 6 जैसे सैचुरेटेड फैट मौजूद होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं सरसों के तेल का सिर्फ सेवन ही नहीं, बल्कि इसे शरीर पर लगाना भी बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप सरसों के तेल से शरीर की मालिश करते हैं, तो इससे अद्भुत लाभ मिलते हैं। यह त्वचा के लिए एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर या स्किन क्रीम के रूप में काम करता है।

लेकिन सिर्फ शरीर ही नहीं, अगर आप पैर के तलवों में सरसों का तेल लगाकर रगड़ते हैं या मालिश करते हैं, तो इससे स्वास्थ्य संबंधी अनेक लाभ मिलते हैं। इस लेख में हम आपको पैर के तलवों में सरसों का तेल लगाने के फायदे (pair ke talwe me sarso ka tel lagane ke fayde), लगाने का तरीका और सही समय बता रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।


नींद अच्छी आती है: अनिद्रा की समस्या से छुटकारा पाने के लिए पैर के तलवों की मालिश करना एक प्रभावी उपचार है। अगर आप रात को बिस्तर पर जाने से पहले पैर के तलवों की मालिश करते हैं तो इससे थकान दूर होती है, तनाव कम होता है और दिमाग शांत होता है।
महिलाओं की कई परेशानियां दूर होती हैं: सरसों के तेल से पैरों की मालिश करने से पीरियड्स के दौरान होने वाली ऐंठन, दर्द से राहत प्रदान करने और ब्लड फ्लो को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।
मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है: पैरों में सरसों का तेल लगाकर मालिश करने से तनाव, चिंता, अनिद्रा जैसी समस्याओं में राहत मिलती है। यह आपको शांत और खुश रहने में मदद करता है।
शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है: हाथ-पैर सुन्न होना या उनमें सनसनी होने की समस्या को दूर करने में यह नुस्खा बहुत कारगर है, क्योंकि यह पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है।
पेट स्वस्थ रहता है: पैर के तलवों की मालिश करने से वात दोष को संतुलित करने में मदद मिलती है। यह पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने में भी मदद करता है जैसे अपच, ब्लोटिंग, कब्ज, पेट में सूजन, गैस आदि।

आयुर्वेद के अनुसार रात को सोने से पहले पैर के तलवों की मालिश करना बहुत फायदेमंद माना जाता है। आप रात सोने से 30-40 मिनट पहले पैर के तलवों में सरसों का तेल गर्म करके लगाएं और रगड़ें या मालिश करें। पैरों के गर्म होने तक अच्छी तरह मालिश करें। मालिश से पहले पैरों को अच्छी तरह साफ कर लें या धो लें।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info