healthplanet.net

Posted on


अंगूठे के मुड़े नाखून में हो रहा तेज दर्द? ये 5 आसान नुस्खे दिलाएंगे फौरन राहत और चमड़ी हो जाएगी सॉफ्ट

क्या आपके पंजे में अक्सर दर्द रहता है? क्या आपके पैरों की उंगलियों के नाखून अंदर की तरफ मुड़े हुए हैं? अगर आपने अभी तक अपने पैरों की और गौर नहीं किया है तो वक्त आ गया है, पैरों में रहने वाले दर्द के असली कारण को जानने का। जी हां, बहुत से लोगों के पैरों के अंगूठों के साथ-साथ उंगलियों के नाखून अंदर की तरफ मुड़े हुए होते हैं और लगातार बढ़ते रहते हैं, जिसके कारण कभी-कभी चमड़ी में बहुत तेज दर्द होता है। और अगर गलती से कुछ लग जाए तो फिर क्या ही कहना। इस दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप दवा खरीदने के लिए दवा की दुकान तक जाने में भी कतराएंगे। इस समस्या के कारण कभी-कभी पैरों में दर्द, उंगलियों में लाल पन, सूजन तो कभी-कभी खून भी आ सकता है, जिसे देखकर आप डर भी सकते हैं। कुछ स्थितियों में आप इंफेक्शन का भी शिकार हो सकते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें फॉलो कर आप आसानी से इस समस्या का छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं ये नुस्खे।
उंगलियों के मुड़े नाखून में होने वाले दर्द से राहत पाने के उपाय
एप्पल साइडर विनेगर

जी हां, एप्पल साइडर विनेगर यानी की सेब का सिरका। आपको सिर्फ आधा कप एप्पल साइडर विनेगर लेना है और उसे गर्म पानी में डालकर 20 मिनट तक पैर को उसमें भिगो कर रखना है। 20 मिनट बाद पैरों को सादे पानी से धो लें और लगातर एक सप्ताह तक ऐसा करें, जिससे यह खुद-ब-खुद दूर हो जाएगी।
गुनगुने पानी में नमक डालकर मिलेगा आराम

मुड़े हुए नाखून के दर्द से राहत पाने के लिए आप हल्‍के गुनगुने पानी में 1 चम्‍मच नमक डालकर अपने पैरों को 18-20 मिनट के लिए उसमें डूबो कर रखें। 20 मिनट बाद साफ पानी से पैरों को धो लें। पूरे सप्ताह दिन में 2 बार इस नुस्खे को आजमाने से आपको इस समस्या से फौरी राहत मिलती है।
नींबू से दूर करें उंगलियों में होने वाला दर्द

उंगलियों के मुड़े हुए नाखून के दर्द से छुटकारा पाने का ये एक और आसान तरीका है, आप नींबू के एक पतले टुकड़े को काटकर अंगूठे पर पट्टी के सहारे बांध लें और उसे रातभर लगा छोड़ दें। करीब सप्ताह भर ऐसा करने से आपको इस प्रकार के दर्द से राहत मिलेगी।
हर्बल तेल का करें इस्तेमाल

मुड़े हुए नाखून के दर्द से छुटकारा पाने के लिए हर्बल ऑयल भी एक कारगर नुस्खा है। आप चाहें तो नाखून के किनारों की स्किन पर जैतून के तेल में रूई भिगोकर लगाएं या फिर नीलगिरी, लैवेंडर, और पुदीना के तेल की कुछ बूदें नाखून के बीच में डालें। रोजाना ऐसा करने से नाखून मुलायम हो जाते हैं और आपको आराम मिलता है।
नाखूनों को बढ़ने न दें

नाखून को बढ़ाने की गलती न करें क्योंकि जब नाखूनों को ट्रिम करने का समय आता है तो लोग अक्सर गलती कर बैठते हैं और उन्हें सीधे-सीधे काट लेते हैं। कभी भी नाखून को काटते वक्त कोनों को न छोड़ें। नाखून को छोड़ने से बचें क्योंकि यही आगे चलकर आपकी परेशानी को बढ़ाते हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info