Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
पैरों की नसों में होता है अक्सर दर्द तो इस्तेमाल करके देखें ये 5 नुस्खे, Leg Pain से मिलता है छुटकारा
Leg Pain: पैरों में कभी हड्डियों में दर्द होने लगता है, कभी मसल्स में तो कभी-कभी नसों में भी दर्द उठ सकता है. ज्यादातर एकदम से उठने-बैठने पर नस (Leg Nerves) खिंची हुई महसूस होती है जिस कारण दर्द (Pain) होता है और समझ नहीं आता कि क्या करें. आपकी इस तकलीफ को दूर करने में कुछ घरेलू उपाय (Home Remedies) और टिप्स काम आ सकते हैं. इनका इस्तेमाल आसान है और यह पैरों को आराम देने में असरदार साबित हो सकते हैं.
पैरों की नसों में हो रहे दर्द को दूर करने के टिप्स | Tips To Get Rid Of Nerve Pain In legs
फूट केयर
जब पैरों की नसों में दर्द हो तो पैरों को थोड़ी देखभाल की जरूरत भी होती है. देखभाल के लिए पैरों पर तेल से हल्के हाथ से मालिश भी कर सकते हैं. थोड़ी देर चलने से भी फायदा मिल सकता है.
पानी में पैर डुबाना
दर्द (Leg Pain) से छुटकारा पाने के लिए गर्म पानी में पैर डुबाना भी फायदेमंद साबित होता है. इससे ब्लड फ्लो बेहतर होता है और नसों का स्ट्रेस कम होता है. बहुत ज्यादा गर्म पानी में पैर डुबाने से परहेज करें.
एल्कोहल से परहेज
नसों में दर्द हो तो एल्कोहल या एल्कोहल वाली सभी ड्रिंक्स से दूरी बना रखना ही बेहतर है. इससे नसों का दर्द कम हो ना हो लेकिन बढ़ेगा नहीं.
स्ट्रेचिंग, योगा और एक्सरसाइज
हल्की-फुल्की स्ट्रेचिंग, योगा और एक्सरसाइज पैरों की नसों (Leg Nerves) को आराम दे सकती है. ऐसा करने पर नसों की टेंशन और खिंचाव कम होगा, साथ ही दिक्कत नहीं बढ़ेगी. हालांकि, अगर स्ट्रेचिंग, योगा या फिर एक्सरसाइज (Exercise) करते समय दर्द महसूस हो तो तुरंत रुक जाएं और आराम करें.
सिकाई
नसों के दर्द (Nerve Pain) के कारण पैरों में सूजन भी नजर आ रही हो तो बर्फ की सिकाई करें. सिकाई करने के लिए बर्फ को किसी कपड़े में लपेटकर नसों पर हल्के हाथ से लगाएं और हटाएं. इस सिकाई से दर्द कम होता है.
| --------------------------- | --------------------------- |