Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
पेशाब में जलन: क्यों होती है पेशाब में जलन? जानें इससे जुड़े 9 सवालों के जवाब
Burning Urine in Hindi: अक्सर लोगों को पेशाब में जलन की समस्या हो जाती है, जिसके कारण उन्हें काफी दर्दनाक स्थिति का सामना भी करना पड़ता है. ऐसे में पेशाब में जलन के कारण, लक्षण और उपचार के बारे में पता होना जरूरी है. आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे पेशाब में जलन से जुड़े कुछ जरूरी सवालों के जवाब.
पेशाब में जलन के लक्षण
व्यक्ति को पेशाब में जलन के अलावा पेशाब करने में कठिनाई, पेशाब करते वक्त दर्द, बार बार पेशाब आने की समस्या, हल्के रंग का पेशाब, झागदार पेशाब, पेशाब में खून आदि की लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं. यह स्थिति मूत्र में संक्रमण के संकेत भी हो सकते हैं.
पेशाब में जलन होने का क्या कारण हो सकता है? (burning urine causes)
किसी व्यक्ति को पेशाब में जलन तब हो सकती है जब वह कम मात्रा में पानी का सेवन करें. इससे अलग गर्म तासीर वाले खाद्य पदार्थों के सेवन से भी यह समस्या पैदा हो सकती है. जो लोग दवाइयों का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं उन्हें इस समस्या का सामना करना पड़ सकता है. इसके अलावा मूत्र मार्ग में संक्रमण, गुर्दे की पथरी आदि भी पेशाब में जलन का कारण बन सकते हैं.
पेशाब में जलन होने पर क्या खाना चाहिए?
जब व्यक्ति को पेशाब में जलन हो तो ऐसे में उसे नारियल पानी का सेवन करना चाहिए. नारियल पानी के सेवन से डिहाइड्रेशन की समस्या दूर हो सकती है. इसके अलावा उन फलों का सेवन करें, जिनके अंदर भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है. विटामिन सी से भरपूर फल सेहत के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं.
पेशाब में जलन हो तो क्या नहीं खाना चाहिए?
जब व्यक्ति को पेशाब में जलन होती है तो उसे मीठी ड्रिंक, मांस मछली, चाय, कॉफी, अल्कोहल, कार्बोनेटेड ड्रिंक्स आदि का सेवन नहीं करना चाहिए. ये चीजें सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं.
पेशाब में जलन के घरेलू उपाय
पेशाब में जलन होने पर व्यक्ति अपनी डाइट में क्रैनबेरी को जोड़ सकता है. क्रैनबेरी ना केवल मूत्र पथ संक्रमण से बचाव करने में उपयोगी है बल्कि जलन को दूर करने में भी आपके बेहद काम आ सकती है.
burning urine home remedy in hindi
दही के सेवन से भी पेशाब में जलन की समस्या को दूर किया जा सकता है. बता दें, दही में प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं जो संक्रमण से बचाव में उपयोगी है.
पेशाब में जलन को कैसे ठीक करें
लहसुन के सेवन से भी पेशाब में जलन की समस्या को दूर किया जा सकता है. लहसुन में एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं. वहीं इसके अंदर पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट गुण सेहत को कई समस्याओं से बचा सकते हैं.
पेशाब में जलन को कैसे दूर करें
व्यक्ति को भरपूर मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिए. एक स्वस्थ व्यक्ति को कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीना जरूरी है. इससे ना केवल डिहाइड्रेशन की समस्या दूर हो सकती है बल्कि पेशाब में जलन की समस्या से राहत मिल सकती है.
पेशाब में जलन हो जाए तो क्या करना चाहिए?
व्यक्ति को अपनी डाइट में ताजे फल और सब्जियों को भी जोड़ना चाहिए. हरी पत्तेदार सब्जियां न केवल सेहत को कई समस्याओं से बचा सकती हैं बल्कि यूरिन इन्फेक्शन से भी बचाव कर सकती हैं.
| --------------------------- | --------------------------- |