healthplanet.net

Posted on

कितनी बार यूरिन जाना है नॉर्मल?

अलग-अलग रिपोर्ट्स और हेल्थ फैक्टर्स के आधार पर हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए एक दिन में या कहिए कि 24 घंटे में 6 से 7 बार यूरिन जाना सामान्य है. लेकिन कुछ लोग इससे कम या इससे अधिक बार भी यूरिन जाते हैं तो जरूरी नहीं है कि उन्हें सेहत से जुड़ी कोई समस्या हो. क्योंकि यूरिन जाने की फ्रिक्वेंसी दो और चीजों पर निर्भर करती है. 

* पहली बात है कि आपके ब्लेडर का साइज कितना बड़ा है.
* दूसरी बात है कि आप दिन में कितने लीटर पानी पीते है या कितनी लिक्विड डायट लेते हैं. 
* एक और बात आपकी यूरिन फ्रिक्वेंसी को काफी हद तक प्रभावित करती है और ये है आपका कैफीन इनटेक. यानी आप एक दिन में कितनी मात्रा में चाय या कॉफी पीते हैं.
* अगर आप स्मोकिंग करते हैं तब भी आपको नॉन स्मोकर्स की तुलना में अधिक बार बाथरूम के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info