Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
पेशाब करते समय जलन या दर्द होने पर आजमाएं ये असरदार नुस्खे, तुरंत मिलेगी राहत :-
नींबू का पानी
पेशाब में जलन की परेशानी होने पर नींबू पानी का सेवन करें. नियमित रूप से सुबह खाली पेट एक गिलास गर्म पानी और नींबू का सेवन करें. ध्यान रखें कि पानी गुनगुना हो. गुनगुने पानी में नींबू को निचोड़र इसमें थोड़ा सा शहद डालकर पिएं. इससे आपको काफी राहत मिलेगा.
पानी पिएं
पेशाब में जलन या फिर दर्द जैसा महसूस होने पर अधिक से अधिक पानी पिएं. दरअसल, शरीर में पानी की कमी के कारण भी पेशाब में जलन और दर्द जैसा अनुभव हो सकता है. इस स्थिति में पूरे दिन में कम से कम 10 से 12 गिलास पानी पिएं.
खीरे का रस
खीरे की तासीर ठंडी होती है. यह आपके शरीर को ठंडा रखने में मददगार होता है. पेशाब में होने वाली जलन को कम करने के लिए खीरे के रस का सेवन करें. इसके लिए आप खीरे के रस में 1 चम्मच शहद और नींबू भी मिक्स कर सकते हैं. इससे शरीर में पानी की कमी को दूर किया जा सकता है.
नारियल पानी
पेशाब में दर्द और जलन महसूस होने पर नारियल पानी काफी फायदेमंद हो सकती है. नारियल पानी पीने से शरीर में पानी की कमी को दूर किया जा सकता है. साथ ही यह पेशाब में होने वाली जलन को कम करने में प्रभावी होता है.
| --------------------------- | --------------------------- |