Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
पेट के भारीपन से हैं परेशान, तो ये घरेलू उपाय दे सकते हैं आराम
हमें अक्सर कई प्रकार के रोग घेर लेते हैं। कभी तेज बुखार, तो कभी डायबिटीज जैसी कई अन्य समस्याएं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन सब रोगों की शुरुआत हमारे पेट से ही होती है, क्योंकि कहा जाता है कि अगर आपका पेट साफ नहीं है तो आप बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। ऐसे में अगर हम कई बार जब काफी ज्यादा मात्रा में खाना खा लेते हैं, तो हमारे पेट में भारीपन महसूस होने लगता है और इसी वजह से आलस, बेचैनी और नींद आने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। तो चलिए आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताते हैं, जिनसे आपको इसमें काफी मदद मिल सकती है।
पेट में हो रहे भारीपन को दूर करने में शहद आपकी काफी मदद कर सकता है। रोजाना खाना खाने के बाद एक चम्मच शहद का सेवन करने से पेट फूलने जैसी समस्या में राहत मिल सकती है। इसके अलावा हर दिन कम से कम आठ से दस गिलास पानी पीने से पाचन तंत्र अच्छी तरह से काम करता है, जिसके कारण पेट फूलने जैसी समस्या नहीं होती। साथ ही पेट साफ रहने की वजह से आंतें भी अच्छी तरह से काम करती हैं और शरीर को कई बीमारियों से बचाए रखने में मदद करती हैं।
अगर आपके पेट में भारीपन होता है, तो आपको छोटी हरी इलायची का सेवन करना चाहिए। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। आपको करना ये है कि नियमित रूप से हर दिन भोजन करने के बाद दो इलायची को चबाना है। इसके अलावा सौंफ और मिश्री भी पेट के भारीपन में राहत देने के लिए जाने जाते हैं। इनका सेवन करने से मुंह से आने वाली दुर्गंध के साथ-साथ पेट की समस्या में भी आराम मिलता है।
हम जो मिर्च-मसालेदार वाला खाना खाते हैं या फिर तली हुई मिर्च का ज्यादा सेवन करते हैं, तो भी हमारे पेट में जलन होती है जिसके कारण पेट में भारीपन महसूस होता है। इसलिए ऐसे भोजन से दूरी बनाना ही उचित हो सकता है। इसके अलावा रात को खाना खाने के बाद और सुबह जल्दी सैर करने का भी काफी फायदा होता है। ऐसा करने से पाचन तंत्र अच्छा और मजबूत रहता है और खाना भी जल्दी हजम हो जाता है, जिससे पेट में भारीपन की समस्या में काफी राहत मिल सकती है।
अलसी के बीज हमारी सेहत के लिए काफी सही माने जाते हैं। इनका सेवन करने से न सिर्फ पेट साफ होता है बल्कि, पेट का भारीपन भी दूर करने में काफी मदद मिलती है। आप रोज सुबह अलसी के बीजों को भिगो सकते हैं और इनका सेवन रोज रात को खाना खाने के बाद कर सकते हैं। वहीं, चाय और कॉफी का सेवन भी ज्यादा नहीं करना चाहिए, क्योंकि इनकी तासीर गर्म होती है और इसी वजह से पेट में जलन भी होती है जिसकी वजह से पेट में भारीपन महसूस होता है।
| --------------------------- | --------------------------- |