healthplanet.net

Posted on

पेट में कीड़े होने के लक्षण-Stomach worms symptoms in hindi :-

1. मलाशय में खुजली (Anal itching)

पिनवर्म इंफेक्शन (Pinworm infection) एक आंतों का कीड़ा है और दुनिया भर में सबसे आम संक्रमण है। वे सफेद, पतले होते हैं, और लंबाई में लगभग ½ से इंच मापते हैं। जिन लोगों को पिनवॉर्म होता है उनके मलाशय में खुजली होती है। दरअसल, पिनवर्म सूक्ष्म अंडे होते हैं और बड़े होने लगते हैं और मलाशय तक पहुंच जाते हैं और खुजली पैदा करते हैं।

2. लगातार होने वाली मतली और उल्टी (Nausea and vomiting)

व्हिपवर्म इंफेक्शन (whipworm infection) पैरासाइट के कारण होने वाला एक बड़ा आंतों का संक्रमण है। ये मल या पानी पीने से और दूषित गंदगी से संक्रमण के कारण हो सकता है। ये बच्चों और उन लोगों में आम है जो खराब स्वच्छता या स्वच्छता वाले क्षेत्रों में रहते हैं। गर्म या आर्द्र जलवायु परिस्थितियों में रहने वाले लोगों को भी व्हिपवर्म संक्रमण हो सकता है। इसमें रह-रह कर लोगों को मतली और उल्टी हो सकती है।

3. ज्यादा दांत पीसना (Grinding teeth)

टेपवर्म भी एक प्रकार का पेट का कीड़ा है जो कि इंफेक्शन पैदा कर सकता है। ये शरीर का पोषण खाने लगता है जिससे शरीर में कमजोरी होने लगती है और इसी कारण लोग ज्यादा दांत पीसने लगते हैं। तो, कई बार अगर कोई बहुत ज्यादा दांत पीस रहा है तो उन्हें कीड़े की दवाई खानी चाहिए।

4. पेट में दर्द (Stomach Pain)

आपके पेट में कोई भी कीड़ा हो ये मेटाबोलिज्म को खराब कर देता है। साथ ही ये पाचन एंजाइम्य को भी प्रभावित करता है और पेट में दर्द का कारण बनता है। इसके अलावा कई बार खराब मेटाबोलिज्म बदहमजी का भी कारण बनता है और इसकी वजह से पेट दर्द होने लगता है।

5. अचानक से वजन का कम होना (Sudden Weight loss)

अचानक से वजन कम होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जिसमें से एक है पेट में कीड़े होना। दरअसल, जब पेट में कीड़े होते हैं तो ये आपके द्वारा खाए जाने वाला खाना खाता है। ये आपका पोषण चुरा लेता है और जिससे आप कमजोर और पतले होने लगते हैं और अचानक से वजम कम होने लगता है।

6. मल में सफेद डॉट्स आना (White dots in the stool)

पेट में कीड़े जब ज्यादा बढ़ जाते हैं तो मल में सफेद डॉट्स जैसा कुछ आने लगता है। ये वैसा ही होता है जैसे कि मल में खून आए। ऐसी स्थिति में आपको अपने डॉक्टर से तुरंत संपर्क करना चाहिए।

7. कमजोरी और सिरदर्द (Weakness and Headache)

कमजोरी और सिरदर्द कई कारणों से हो सकता है लेकिन कई बार ये पेट में कीड़े होने की वजह से हो सकता है। दरअसल, पेट के कीड़े आपके शरीर का पोषण यानी माइक्रोन्यूट्रिएंट्स को खाते हैं जिनकी कमी से कमजोरी और सिर दर्द हो सकता है।

तो, पेट में कीड़े होने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण तो इन्हें नजरअंदाज ना करें। डॉक्टर को बताएं और सही इलाज लें। साथ ही जिन कारणों से होता है उनसे बचें।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info