healthplanet.net

Posted on

पेट के इंफेक्शन के शुरुआती लक्षणों में मतली, उल्टी, दस्त, पेट में ऐंठन और पेट दर्द शामिल हैं। पेट खराब होने पर कुछ भी खाना मुश्किल हो जाता है, लेकिन पोषण पाने और अपनी ऊर्जा वापस पाने के लिए आपको कुछ खाना खाना पड़ता है।

पेट में इन्फेक्शन होने पर महसूस हो सकते हैं ये 4 लक्षण, न करें नजरअंदाज :-

1. उल्टी

उल्टी को अकसर लोग सामान्य मान लेते हैं, लेकिन अगर आपको लगातार उल्टी हो रही है तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। बार-बार उल्टी होना पेट में इन्फेक्शन का लक्षण हो सकता है।

2. दस्त और डायरिया

कई लोगों बार-बार पेट खराब होने की दिक्कत रहती है। यह पेट में गड़बड़ी के कारण ही होता है, लेकिन अधिकतर लोग इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। अगर आपको लंबे समय तक दस्त या डायरिया परेशान कर रहा है, तो यह पेट में इन्फेक्शन का लक्षण हो सकता है। इस स्थिति में आप डिहाइड्रेट महसूस कर सकते हैं।

3. पेट में मरोड़ और दर्द

पेट में इन्फेक्शन का सबसे आम लक्षण पेट में दर्द होता है। इस दौरान आपको तेज पेट में दर्द, पेट में मरोड़ महसूस हो सकती है। अगर आपको बार-बार पेट में दर्द हो, तो इसे नजरअंदाज न करें। लेकिन हर पेट दर्द इन्फेक्शन भी नहीं होता है, इसलिए घबराने की जरूरत भी नहीं है। डॉक्टर से जांच करवाकर पेट में दर्द के कारण का पता लगाया जा सकता है।

4. मांसपेशियों में दर्द

मांसपेशियों के दर्द को अधिकतर लोग कमजोरी मान लेते हैं और नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन मांसपेशियों में दर्द पेट में इन्फेक्शन के कारण भी हो सकता है। अगर आपको शरीर के हर हिस्से जैसे पीठ, कमर और पैरों में दर्द हो तो इसे इग्नोर न करें।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info