Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
इन 5 आसान उपायों से दूर होंगे स्ट्रेच मार्क्स, जानें कैसे
प्रेग्नेंसी के दौरान स्किन में खिंचाव की वजह से स्ट्रेच मार्क्स हो जाते हैं.
कई बार पेट और शरीर के अन्य हिस्सों पर स्ट्रेच मार्क्स (Stretch Marks) हो जाते हैं. ये प्रेग्नेंसी (Pregnancy) के समय या बाद में दिखाई देते हैं. दरअसल, प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर का वजन बढ़ जाता है और फिर जब यह घटने लगता है तो इस वजह से स्किन (Skin) में खिंचाव के निशान बनने लगते हैं. ये बहुत जिद्दी किस्म के होते हैं, जो जल्दी नहीं जाते. ऐसे में स्किन पर बारीक लकीरें नजर आने लगती हैं. ये देखने में बुरे लगते हैं. वैसे तो इनको दूर करने के लिए बाजार में कई तरह की महंगी क्रीम तेल, आदि मिल जाते हैं. इसके अलावा कुछ आसान उपाय की मदद से आप घर पर भी इन स्ट्रेच मार्क्स को दूर कर सकती हैं.
चीनी बादाम तेल का स्क्रब
स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के लिए त्वचा पर चीनी के स्क्रब को रगड़ने से भी ये हल्के पड़ने लगते हैं. हेल्थलाइन की एक रिपोर्ट के मुताबिक इसके लिए एक कप चीनी में बादाम का तेल या नारियल का तेल मिलाएं. इसमें कुछ बूंदें नींबू का रस भी डालें. अब अपने शरीर के उस हिस्से पर जहां स्क्रैच मार्क्स हैं, वहां इस मिश्रण से स्क्रब करें. आप सप्ताह में कई बार इसे दोहराएं.
एलोवेरा है फायदेमंद
स्ट्रेच मार्क को दूर करने में एलोवेरा बहुत फायदेमंद होता है. यह त्वचा को नरम बनाता है और इसके दाग धब्बे दूर करता है. नहाने के बाद अपने स्ट्रेच मार्क्स वाली स्किन पर एलोवेरा लगाएं.
नारियल का तेल
स्ट्रेच मार्क्स के लिए स्किन पर नारियल का तेल लगाया जा सकता है. इससे ये जल्दी ठीक हो सकते हैं. प्रत्येक दिन अपने स्ट्रेच मार्क्स पर नारियल का तेल लगाने से लाल रंग की स्किन ठीक होने लगती है. हालांकि आप इसे तब ही इस्तेमाल करें अगर आपको नारियल से एलर्जी न हो.
विटामिन ए
विटामिन ए आपकी त्वचा के स्वास्थ्य के लिए बेहतर माना जाता है. यह कुछ खाद्य पदार्थों जैसे गाजर और शकरकंद में भी यह भरपूर मात्रा में होता है. ये आहार आपके विटामिन ए के स्तर को बढ़ाने में मदद कर सकता है.
पर्याप्त पानी पिएं
इन मार्क्स को दूर करने का बेहतर तरीका यह भी है कि आपकी स्किन हाइड्रेट रहे. स्किन को हाइड्रेट रखने से स्किन जल्दी ठीक होने लगती है. आपका आहार भी इन मार्क्स को दूर करता है. इसके लिए जरूरी है कि आप दिन भर में भरपूर पानी पिएं. साथ ही पानी से भरपूर फल और सब्जियां जैसे खीरा, तरबूज आदि खाएं. इनकी वजह से स्किन में नमी रहेगी और इनके प्रभाव से स्ट्रेच मार्क्स हल्के पड़ने लगेंगे.
| --------------------------- | --------------------------- |