healthplanet.net

Posted on

डाइजेशन में हो रही है दिक्‍कत तो पाचन शक्ति इस तरह बढ़ाएं, अपनाएं ये 7 तरीके :-

1.हाई फाइबर का सेवन

हम अपने भोजन में जितना अधिक हाई फाइबर का सेवन करेंगे हमारा डाइजेशन उतना बेहतर होगा. ऐसे में डेली डाइट में साबुत अनाज, सब्जियों, फलों और फलियों का सेवन करें.

2.सीमित करें हाई फैट फूड्स का सेवन

डाइट में अगर आप फैट वाले फूड्स खा रहे हैं तो हो सकता है कि ये ही आपके पाचन प्रक्रिया को धीमा कर रहे . दरअसलस हाई फैट फूड्स कब्ज का कारण होते हैं. ऐसे में हाई फाइबर वाले फूड्स के साथ फैट वाले फूड्स को शामिल करें.

3.लीन मीट का सेवन

जहां तक हो सके वसा युक्‍त मीट खाने से बचें. प्रोटीन एक हेल्दी डाइट है लेकिन अगर आप लेकिन यह ध्‍यान दें कि मीट अगर स्किन लेस हो तो बेहतर
है.

4.प्रोबायोटिक्स और प्रीबायोटिक्स का सेवन

डाइट में प्रोबायोटिक्स और प्री बायोटिक्‍स का सेवन करें. इनमें हेल्दी बैक्टीरिया और यीस्ट होते हैं जो आपके पाचन तंत्र के लिए जरूरी हैं. प्रोबायोटिक्स पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ाता है और लैक्टोज को तोड़ने में मदद करता है. जिससे इम्यून सिस्टम भी मजबूत रहती है.

5.नियमित समय पर खाएं

भोजन का समय फिक्‍स रखें और रोज उसी समय खाएं. कभी भी ब्रेकफास्ट स्किप ना करें. सुबह का भोजन बहुत ही जरूरी है. रोजाना एक समय पर नाश्ता, लंच और डिनर करें.

6.भरपूर पानी जरूरी

जब आप भरपूर पानी पिएंगे तो शरीर में मौजूद फाइबर नरम रहेगा और कब्‍ज नहीं होगा. डाइजेशन में भी सुविधा होगी.

7. व्यायाम जरूरी

नियमित व्यायाम करने से पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है. ऐसा करने से फूड्स तंत्रिका तंत्र में आगे बढ़ने में मदद करता है. सक्रिय रहने से आपका वेट भी ठीक रहता है.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info