healthplanet.net

Posted on

पेट की बढ़ती चर्बी से हैं परेशान, ऐसे में क्या खाएं और क्या ना खाएं-देखें पूरी List
आज के समय में सबसे बड़ी बीमारी बनकर सामने आ रही है, पेट की चर्बी सबसे बड़ी समस्या है. ऐसे में कैसे इसे कम करें, इसके लिए क्या खाएं किन चीजों से परहेज करें और किन टिप्स को अपनाएं, जरूर पढ़ें ये आर्टिकल

आजकल हर कोई मोटापे (Obesity) से परेशान हैं. इसलिए कई तरह के डाइट प्लान अपनाते हैं, एक्सरसाइज ,जिम सब करते हैं लेकिन वजन कम ही नहीं होता, इस मोटापे के कारण कई तरह की बीमारियां भी लोगों को घेरे रखती हैं.इसलिए जरूरी है कि आप अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए अपने वजन को नियंत्रित रखें. शरीर का मोटापा पेट की चर्बी से ही ज्यादा पता चलती है. पेट की चर्बी कम करने के लिए (Weight Loss) सबसे पहले आपको अपने खाने पर ध्यान देने की जरूरत है.

इसमें आपको पता होना चाहिए कि बढ़ा हुआ पेट कम करने के लिए आपको क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए. सबसे पहले आपको अपनी डाइट से ज्यादा कैलोरी और फैट वाली चीजों को बाहर करना होगा तभी आपका वजन कम हो पाएगा. तो आइए जानें कुछ ऐसे उपाय जिन्हें अपनाकर आप आसानी से कुछ ही दिनों में पेट की चर्बी को कम सकते हैं.
वजन घटाने के लिए खाएं ये चीजें

लहसुन- सुबह उठकर खाली पेट लहसुन की दो कलियां चबाने और फिर उसके बाद एक गिलास नींबू पानी पीने से वजन कम होने लगता है.

इडली- सुबह के वक्त नाश्ते में आप इडली का सेवन कर सकते हैं. समें प्रोटीन की मात्रा भरपूर होती है. वजन घटाने के लिए इसका सेवन करने की सलाह दी जाती है.

सेब- सेब में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो आपका वजन कम करने के साथ-साथ हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है.

दलिया-दलिया में प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है. ये खाने में भी हल्का होता है. इससे आपका वजन भी कम होता है.

सूप पीएं- सूप में फाइबर होता है जो कैलरी बर्न करने में मदद करता है, सब्जियों का सूप आपके पेट की चर्बा को कम करता है.

नारियल पानी पीएं और जितना हो सके सेमी लिक्विड फूड खाएं. सुबह उठकर खाली पेट में लौकी का जूस भी पी सकते हैं.

नींबू पानी में शहद मिलाकर पीने से पेट की चर्बी कम होती है.
वजन घटाने के लिए अपनाएं ये टिप्स सुबह उठकर खाली पेट 1-2 गिलास पानी पीएं
हो सके तो गुनगुना पानी जरूर पीएं
खाने से आधे घंटे पहले पेट भर पानी पीएं
रात का खाना हल्का व आराम से पचने वाला होना चाहिए.
संतुलित और कम वसा वाला आहार लें.
सुबह उठकर सैर पर जाएं और व्यायाम करें.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info