Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
रोजाना व्यायाम
जो व्यक्ति अपने दिनचर्या में सुस्ती भरा जीवन व्यतीत करता है उसके आंत के खराब होने की संभावना अधिक रहती है. लेकिन यदि आप नियमित रूप से योग व व्यायाम करेंगे तो आपके पाचनतंत्र की समस्या आपसे मीलों दूर रहती है. कुछ समय के लिए शाम और सुबह टहलना बेहद फायदेमंद होता है. आंतों को दुरुस्त रखने के लिए कम से कम 20 मिनट हर दिन किसी जोरदार तरीके को चुनकर व्यायाम करें.
1. हाई फाइबर फूड्स
आंतों को स्वस्थ रखने के लिए आपको अपने आहार में फाइबर की अधिक मात्रा शामिल करनी चाहिए। अघुलनशील फाइबर पानी को अवशोषित कर मल त्याग में मदद करता है। यह आंत के बैक्टीरिया के लिए भी काफी अच्छा होता है। वैसे तो घुलनशील और अघुलनशील फाइबर पाचन में सहायता करता है। यह कब्ज, एसिडिटी और पेट की अन्य समस्याओं में भी फायदेमंद होता है। साथ ही हाई फाइबर फूड्स की मदद से आप अपने वजन को नियंत्रित कर सकते हैं। इससे हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर और टाइप 2 डायबिटीज का खतरा कम हो सकता है। फाइबर युक्त आहार में आप दाल, किशमिश, साबुत अनाज, ब्रोकली, हरी मटर, जौ, क्विनोआ और ब्राउन राइस का सेवन कर सकते हैं।
2. प्रोबायोटिक्स का सेवन
आंतों को मजबूत बनाने के लिए प्रोबायोटिक्स का सेवन सबसे अच्छा माना जाता है। इसके सेवन से गट हेल्थ मजबूत होती है और इसमें पाए जाने वाले बैक्टीरिया आपकी आंतों को काफी लाभ पहुंचाते हैं। प्रोबीयोटिक्स खाने से शरीर में लाभकारी बैक्टीरिया बढ़ते हैं। इससे पेट की समस्याओं में भी काफी लाभ मिलता है और आप अंदर से स्वस्थ महसूस करते हैं। प्रोबायोटिक्स में आप दही, योगर्ट, किम्ची, केफिर और कुछ खास डेयरी प्रोडक्ट्स खा सकते हैं। अगर आपको लैक्टोज इंटॉलरेंस की समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह के बाद किसी चीज का सेवन करें।
3. एंटीइंफ्लेमेटरी फूड्स
पेट में दर्द और आंतों की तकलीफ का एक कारण सूजन की समस्या भी हो सकती है। सूजन की दिक्कत तब आती है, जब शरीर का इम्यून सिस्टम अच्छे से काम नहीं करता है और आप संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं। इसके बाद आपको सूजन के अलावा और भी कई तरह की परेशानी हो सकती है। इससे आपको चिड़चिड़ापन, भूख न लगना और पेट में दर्द की दिक्कत हो सकती है। इन स्थितियों से बचने के लिए आपको एंटीइंफ्लेमेटरी फूड्स जैसे अलसी के बीज, जामुन, अंगूर, मछली, अखरोट और मिर्च का सेवन जरूर करना चाहिए।
4. साबुत अनाज
साबुत अनाज को अपने आहार में शामिल करना बेहद फायदेमंद होता है। यह पेट के लिए काफी अच्छा होता है। इसमें पाया जाने वाला फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और अन्य पोषक तत्व आंत और पेट के स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे आपके खाने का पाचन अच्छे से होता है और मल त्याग में भी परेशानी नहीं होती है। इससे कब्ज भी नहीं होता है।
5. हरी पत्तेदार सब्जियां
पालक, ब्रोकली और केल जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां फाइबर के साथ-साथ विटामिन, खनिज और आयरन से भरपूर होती हैं। ढेर सारी पत्तेदार सब्जियां खाने से आपका आंत तंत्र बेहतर होता है और बेहतर तरीके से काम करता है।
| --------------------------- | --------------------------- |