Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
पेट और जांघ की चर्बी एक साथ कम करने के लिए रोज करें ये 4 एक्सरसाइज :-
पेट और जांघ की चर्बी घटाने वाले इन एक्सरसाइज (Belly and thigh fat burning exercises) :-
1. स्क्वाट्स एक्सरसाइज (Squats)
स्क्वाट्स के रोजाना 15 से 24 बाद 2-2 का सेट लगाने से आप कुछ ही दिनों में पेट और जांघ की चर्बी घटा लेंगे। दरअसल, जब आप स्क्वाट्स एक्सरसाइज करते हैं तो, सबसे पहले ये आपके दो हिस्सों पर प्रेशर डालता है और वो है पेट और जांघ की चर्बी। रेगुलर इससे करने से आप महसूस करेंगे कि आपका फैट बर्न हो रहा है और ये दोनों ही हिस्सा पहले कि तुलना में अब कम मोटे हैं।
इस एक्सरसाइज को करने के लिए
-अपने दोनों पैरों को थोड़ा फैलाएं।
-अपने हाथों को सामने बाहर निकालें।
-अब जैसे उठक-बैठक करते हैं वैसे इसी पोज में एक बार बैठें और एक बार खड़ें हो जाएं।
इसे करते वक्त ध्यान रखें कि अपने घुटनों को झुकाकर अपने आप को तब तक नीचे करें जब तक कि वे लगभग एक समकोण पर न हों। आपकी जांघें फर्श के समानांतर हों ताकि उन पर जोड़ पड़े।
2. स्टमक क्रंचेस (Stomach crunches)
स्टमक क्रंचेस वैसे तो पेट पर बल डालता है और बेली फैट घटाने का उपाय है। पर ये जांघों की चर्बी को भी कम करता है। साथ ही इसे करने से आप मजबूत एब्स पा सकते हैं। इसे भी रोजाना 15 से 24 बार 2-2 की सेट में करें। इसके लिए
-अपनी पीठ के बल लेट जाएं, घुटने मुड़े हुए हों और हाथ कानों के पीछे हों।
-अपनी पीठ के निचले हिस्से को फर्श से दबाते हुए, अपने कंधे को फर्श से 3 इंच से अधिक न उठाएं और धीरे-धीरे नीचे करें।
-फिर इसे करते हुए ही आराम में आ जाएं।
3. ब्रिजेस (Bridges)
ब्रिजेस में आपको अपने पेट और शरीर में एक पुल जैसा बनाना है। इसमें आपको 15 से 20 बार 2 के सेट में करना है। इसे करते समय आपके पेट पर जोड़ पड़ेगा और सांस तेजी हो जाएगी, जिससे शरीर में गर्मी बढ़ेगी और तेजी से फैट बर्न होगा। इसी तरह से जांघों की चर्बी के लिए बहुत आसानी से काम करेगी। इसे करने के लिए
-अपनी पीठ के बल लेट जाएं और अपने घुटनों को मोड़ लें और एड़ियों को अपने नीचे की ओर रखें। ऐसे कि ये आपके पैर कंधे की चौड़ाई से अलग और फर्श पर सपाट होने चाहिए।
-घुटनों से कंधों तक एक सीधी रेखा बनाने के लिए अपने कूल्हों को ऊपर उठाएं। जैसे ही आप ऊपर आते हैं, अपने पेट और नितंब की मांसपेशियों को कस लें।
-अपने घुटनों को बाहर की ओर न आने दें।
-इसी पोज में रहें।
4. लेग इन एंड आउट (Leg In And Out)
लेग इन एंड आउट एक गेम जैसी एक्सरसाइज है पर बहुत फायदेमंद है। ये आपके बेली फैट घटाने के साथ जांघों की चर्बी घटाने में भी मददगार है। साथ ही ये लोअर एब्स, अपर एब्स, ग्लूट्स, हैमस्ट्रिंग और शरीर के हर हिस्से के लिए फायदेमंद है। इसे करने के लिए
-एक चटाई पर बैठ जाएं।
- अपने हाथों को अपने सिर के पीछे रखें। अपने पैरों को फर्श से उठाएं और थोड़ा पीछे झुकें।
-अपने दोनों पैरों को अंदर करें। साथ ही, अपने ऊपरी शरीर को अपने घुटनों के करीब लाएं।
-ऐसे ही एक बार पैर बाहर शरीर अंदर, और एक शरीर बाहर और पैर अंदर करते हुए एक्सरसाइज करें।
-फिर शुरुआत से करें और ऐसे ही 20 बार दो-दो के सेट लगाएं।
इस तरह आप इन 4 एक्सरसाइज को करके अपने बेली फैट के साथ अपने जांघों की चर्बी भी घटा सकते हैं। साथ ही ये एक्सरसाइज आपके शरीर के लिए भी फायदेमंद है। तो, रोजाना 45 मिनट निकालें और घर पर रहते हुए ही ये सभी एक्सरसाइज करें।
पने बैली फैट के साथ अपने जांघों की चर्बी भी घटा सकते हैं। साथ ही ये एक्सरसाइज आपके शरीर के लिए भी फायदेमंद है। तो, रोजाना 45 मिनट निकालें और घर पर रहते हुए ही ये सभी एक्सरसाइज करें।
| --------------------------- | --------------------------- |