healthplanet.net

Posted on

Itching Home Remedies: शरीर में होती है खुजली की समस्या तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, ऐसे करें इस्तेमाल

खुलसी की समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं ये घरेलू उपाय, जानें कैसे करें इसका इस्तेमाल
खुजली की समस्या किसी को भी हो सकती है और इस वजह से आपके बॉडी में रैश की भी समस्या भी हो सकती है. शरीर में इम्यून सिस्टम में गड़बड़ी के कारण भी खुजली हो जाती है. मौसम बदलने की वजह से कभी सारे लोगों को इस तरह की समस्या हो सकती है. ऐसे में कई बार इससे निजात पाने के लिए लोग कई तरह के अलग अलग तरीके अपनाते हैं.

खुजली होने पर किसी भी काम में मन नहीं लगता, इंसान चिड़चिड़ा हो जाता है. ऐसे में आपको जानना जरुरी है की आपको अगर खुजली की समस्या हो रही है तो ऐसे में आप इन चीजों की मदद से उस दूर कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं आखिर क्या है इसे कम करने के तरीके.

1.बेकिंग सोड़ा और नींबू
अगर आपके शरीर में खुजली की समस्या है तो आप सबसे पहले नहने के लिए साफ पानी का इस्तेमाल करें, साथ ही आप पानी में एक चम्मच बेंतिद सोडा और कुछ चमिमच नींबू का रस मिला सकते हैं. इस घरेलू उपाय को हफ्ते में कम से कम 2 से 3 बार इसका इसका इस्तेमाल करें.

2. चंदन का इस्तेमाल
चंदन का इस्तेमाल आप कई सराी चीजों के लिए करते हैं, इसे आयुर्वेद के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है. चंदन की खुशबू कमाल की होती है ये शरीर से खुजली की समस्या को दूर करती है और साथ ही स्किन के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. साथ ही आप चाहें तो आप चंदन का लेप भी लगा सकते हैं खुजली वाली जगह पर.

3. तुलसी
खुजली से राहत पाने के लिए आप शरीर पर तुलसी का उपयोग करें. तुलसी के कुछ पत्तों को पीसकर नारियल तेल में मिलाकर स्किन की मालिश करने से भी आपको खुलजी से राहत मिल सकती है. यह उपाय करने से शरीर से फंगल को दूर करने में मदद मिल सकती है.

4. नीम
नीम का इस्तेमाल कई स्वास्थ्य समस्याओं से लड़ने के लिए किया जाता है. ऐसे में आप खुलसी से राहत पाने के लिए नीम का इस्तेमाल कर सकते हैं. नीम के पत्तों को पीसकर प्रभावित जगह पर लगाएं. यह खुलसी से राहत पाने का न सिर्फ कारगर घरेलू उपचार हो सकता है बल्कि खुजली से छुटकारा पाने का नेचुरल तरीका भी है.

5. नारियल तेल
नारियल के तेल में ऐसे कई गुण होते हैं जो त्वचा को फायदा पहुंचा सकते हैं. नारियल तेल का इस्तेमाल खुजली से राहत पाने के लिए भी किया जा सकता है. नारियल का तेल त्वचा पर लगाने से स्किन की नमी देर तक बनी रहती है. इससे आराम मिलता है.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info