healthplanet.net

Posted on

क्या आप भी पुश अप्स नहीं कर पाते हैं? जानिए क्‍या है कारण

क्या आप अपना वजन कम करने के लिए पुशअप्स करना चाहते हैं पर कर नहीं कर नहीं पाते ? क्या हो सकती है इसकी वजह जानें विस्तार से।
पुश अप्स आपको स्ट्रॉन्ग बनाने वह आपकी पूरी बॉडी को टोन करने की एक प्रभाव कारी एक्सरसाइज है। यदि आप पुश अप्स अच्छे से नहीं कर पाते हैं और दूसरे लोगों को देख कर जलन होती है तो आज कारण जानने के बाद आप भी इस कसरत को ठीक प्रकार से कर पाएंगे। आइए जानिए निम्नलिखित वजह और इस कमी को कीजिए दूर।
वार्मअप अच्छे से नहीं करते हैं

यदि आप भी वार्मअप को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं तो आप यह सबसे बड़ी ग़लती कर रहे हैं। वार्मअप करने से आप की तंग मांसपेशियां ढीली होती हैं। ताकि आप बेहतर तरीके से कार्य कर सकें। वार्मअप करने से आपके शरीर में लचक आती है। जिस वजह से आप आसानी से कठिन व्यायाम भी कर पाते हैं। अतः आप को वर्कआउट करने से पहले लगभग 10-15 मिनट तक वार्म अप करना चाहिए।
शरीर में पोषण की कमी है

यदि आप के शरीर को पर्याप्त पोषण नहीं मिल रहा है तो आप के शरीर में ऊर्जा (एक्टिवनेस) की कमी होगी। ऊर्जा की कमी के कारण आप कोई भी वर्क आउट अच्छे से नहीं कर पाएंगे। अपनी मांसपेशियों को मजबूत बनाने और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोटीन, फाइबर, अच्छी वसा और अन्य स्वस्थ पोषक तत्वों का सेवन करना सुनिश्चित करें।

अगर वेट लिफ्ट नहीं करते

यदि आप वेट लिफ्ट करते हैं तो इससे आप की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं। जिससे आप किसी भी मुश्किल एक्सरसाइज को आसानी से कर सकते हैं। वेट लिफ्ट करने से आप को चोट लगने की सम्भावना भी कम होती है। अतः वार्म अप के साथ साथ आप को कुछ वेट लिफ्टिंग भी कर सकते हैं।
आप थके हुए होते हैं

यदि आप की मांसपेशियां थकी हुई हैं तो आप अच्छे से वर्कआउट नहीं कर पाएंगे। अतः आप वर्कआउट के बीच ब्रेक ले सकते हैं। आप दो दिन वर्कआउट के बीच में एक दिन स्किप भी कर सकते हैं। इससे आप की परफॉर्मेंस बढ़ती है और आप पुश अप करने में भी समर्थ बनते हैं।
कसरत ठीक प्रकार नहीं करना

आप का पोश्चर, एक्सरसाइज मे एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह मायने नहीं रखता की आप एक एक्सरसाइज में कितना समय लगाते हैं। यदि आप उसे ठीक ढंग से नहीं कर रहे हैं तो आप उसे कभी नहीं सीख पाएंगे। इसलिए एक एक्सरसाइज को खुद के लिए आसान बनाने के लिए आप को धीरे धीरे उसे सही ढंग से सीखना होगा।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info