healthplanet.net

Posted on

1. अंजीर में होते हैं कई पोषक तत्व (Figs Nutrition Value in Hindi)

अंजीर में कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो पुरुषों के लिए लाभकारी हो सकते हैं। यह मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटैशियम, मेग्नीज, फाइबर,विटामिन बी 6, ओमेगा 3 फैटी एसिड और ओमेगा 6 फैटी एसिड का अच्छा स्रोत माना जाता है। यह सभी पोषक तत्व कई गंभीर परेशानी को दूर करने में लाभकारी हो सकते हैं।

2. कब्ज दूर करते हैं भीगे हुए अंजीर

अंजीर को रात भर पानी में भोगकर सुबह खाने से कब्ज की समस्या एकदम दूर हो सकती है। दरअसल अंजीर में फाइबर की मात्रा बहुत अच्छी होती है, इसलिए ये मल को मुलायम बनाता है और पेट साफ करता है। भीगे हुए अंजीर का सेवन बवासीर रोगियों के लिए भी फायदेमंद होता है। इसलिए आप इसका सेवन रोजाना कर सकते हैं।

3. वजन कम करे अंजीर

अगर आप अपने वजन को कम रखना चाहते हैं, तो नियमित रूप से अंजीर का सेवन करेँ। दरअसल, अंजीर में काफी कम कैलोरी होती है, शरीर में फैट को कम करने में मददगार हो सकती है। ऐसे में अगर आप नियमित रूप से अंजीर खाते हैं, तो आपके शरीर का वजन धीरे-धीरे कम हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो सूखे हुए अंजीर का सेवन कम मात्रा में करें। क्योंकि यह आपके लिए नुकसानदेय हो सकता है।

4. अंजीर दूर करता है कई सेक्शुअल समस्याएं

पुरुषों के यौन रोग को दूर करने में अंजीर लाभकारी ( dry figs benefits for male ) हो सकता है। नियमित रूप से अंजीर के सेवन से पुरुषो में इनफर्टिलिटी की परेशानी को कम किया जा सकता है। साथ ही यह कामेच्छा की कमी को दूर करने में असरकारी हो सकता है। सेक्शुअल परेशानी को दूर करने के लिए कई हेल्थ एक्सपर्ट अंजीर का सेवन करने की सलाह दे सकते हैं।

5. प्रजनन क्षमता बढ़ाए

प्रजनन क्षमता को बढ़ाने के लिए अंजीर का इस्तेमाल आयुर्वेद में काफी लंबे समय से किया जा रहा है। पुरुषों में बढ़ रहे इनफर्टिलिटी की परेशानी को कम करने के लिए अंजीर काफी लाभकारी है। अंजीर में मौजूद जिंक, मैग्नीज, मैग्नीशियम शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाते हैं, जिससे प्रजनन में आने वाली समस्याएं दूर होती हैं। अगर आप अपनी प्रजनन क्षमता क सुधारना चाहते हैं, तो अपने डाइट में नियमित रूप से 2 से 3 अंजीर जरूर शामिल करें।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info