healthplanet.net

Posted on

रोजाना भाप लें

फेफड़ों से जमा कफ को बाहर निकालने के लिए भाप लेना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. भाप की गर्मी से कफ को पिघलाने में मदद मिलती है, जो जमा बलगम को धीरे-धीरे बाहर निकालने में मददगार साबित हो सकता है.

काली मिर्च फेफड़ों से निकाले बलगम

फेफड़ों से बलगम बाहर निकालने के लिए काली मिर्च का इस्तेमाल करें. इससे काफी फायदा हो सकता है. काली मिर्च में मौजूद गुण सर्दी-जुकाम की परेशानियों को दूर करने के साथ-साथ बलगम कम कर सकता है. इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच काली मिर्च पाउडल लें. इसमें थोड़ा सा शहद डालकर रोजाना खाएं. इससे बलगम बाहर निकल सकता है.

गरारे करें

फेफड़ों से बलगम बाहर निकालने के लिए गरारे करने से लाभ मिल सकता है. रोजाना गरारे करने के लिए 1 गिलास गुनगुना पानी लें. इसमें थोड़ा सा नमक मिक्स करें. अब इस पानी से रोजाना गरारे करें. इससे आपको काफी लाभ मिलेगा.

अदरक है फायदेमंद

अदरक में एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण पाया जाता है जो कफ को क्लियर करने में मददगार हो सकता है. शरीर में मौजूद बैक्टीरिया और संक्रमण कफ को बाहर कर सकता है. इसका सेवन करने के लिए 1 छोटा सा अदरक का टुकड़ा लें. अब इसे हल्का सा गर्म करें. इसके बाद इसमें नींबू का रस मिक्स करके खाएं. इससे बगलम बाहर निकाल सकते हैं.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info