Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
पीरियड्स के दौरान क्या खाना चाहिए क्या नहीं, डायटीशियन से जानें 5 दिनों का पूरा डाइट प्लान
पीरियड्स के दौरान आपकी डाइट बाकि दिनों से अलग होनी चाहिए, एक्सपर्ट से जानते हैं पूरा डाइट चार्ट
पीरियड्स के दौरान कैसी होनी चाहिए आपकी डाइट? (Indian diet during periods in hindi) पीरियड्स के समय आपको हल्का खाना लेना चाहिए जिसमें फाइबर और होल ग्रेन शामिल हों, ऐसा खाना पूरी तरह से अवॉइड करें जिसमें ज्यादा तेल या मिर्च-मसाला हो। आपको ज्यादा कैफीन का सेवन भी अवॉइड करना है। पीरियड्स के दौरान लड़कियों और महिलाओं में पेट या लोअर एब्डॉमिन एरिया में दर्द, चिड़चिड़ापन, क्रैम्प्स व अन्य समस्याएं होती हैं जिन्हें ठीक करने के लिए आप पीरियड्स के 5 दिन, डायटीशियन की बताई ये आसान डाइट फॉलो कर सकते हैं। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के वेलनेस डाइट क्लीनिक की डायटीशियन डॉ स्मिता सिंह से बात की।
पीरियड्स के पहले दिन क्या खाएं? (Periods Day 1: Diet plan)
सुबह: सुबह उठकर आप एक कप ग्रीन टी का सेवन करें।
ब्रेकफास्ट: पहले दिन आपको क्रेविंग हो सकती है इसलिए आप पैनकेक के साथ बटर और हनी का सेवन कर सकते हैं।
12 बजे: इस समय आप कोई भी एक फल का सेवन करें।
लंच: लंच में आप मिक्स वेजिटेबल की सब्जी, एक रोटी और सलाद का सेवन करें।
ईवनिंंग: शाम के वक्त आप एक गिलास नींबू पानी और मखाने खा सकते हैं।
डिनर: आप डिनर में खिचड़ी और दही का सेवन कर सकते हैं।
पीरियड्स के दूसरे दिन क्या खाएं? (Periods Day 2: Diet plan)
सुबह: सुबह उठकर आप एक गिलास जीरा पानी पीएं।
ब्रेकफास्ट: दूसरे दिन आप ब्रेकफास्ट में वेजिटेबल ब्राउन ब्रेड सैंडविच खा सकते हैं।
12 बजे: इस समय आप एक गिलास छाछ पी सकते हैं।
लंच: लंच में आप वेजिटेबल पुलाव के साथ दही का सेवन करें।
ईवनिंंग: दूसरे दिन आप शाम को ब्राउन ब्रेड की एक स्लाइस खा सकते हैं।
डिनर: डिनर में आप ओट्स और दूध या नमकीन ओट्स खा सकते हैं।
पीरियड्स के तीसरे दिन क्या खाएं? (Periods Day 3: Diet plan)
सुबह: सुबह आपको सौंफ का पानी पीना चाहिए। सौंफ का पानी पेट के लिए फायदेमंद होता है।
ब्रेकफास्ट: तीसरे दिन आप ब्रेकफास्ट में एक कटोरी फ्रूट सलाद और दूध का सेवन कर सकते हैं।
12 बजे: इस समय आप एक गिलास सत्तू पी सकते हैं।
लंच: लंच में आप दलिया और एक कटोरी वेजिटेबल सूप का सेवन कर सकते हैं।
ईवनिंंग: शाम के वक्त आप दही के साथ ओट्स को मिलाकर खा सकते हैं।
डिनर: डिनर में आप तीसरे दिन दाल और रोटी या एक कटोरी ब्राउन राइस खा सकते हैं।
पीरियड्स के चौथे दिन क्या खाएं? (Periods Day 4: Diet plan)
सुबह: सुबह उठकर आप हर्बल टी या ग्रीन टी पी सकते हैं।
ब्रेकफास्ट: चौथे दिन आप ब्रेकफास्ट में एक कटोरी उपमा का सेवन कर सकते हैं।
12 बजे: इस समय आप मुठ्ठी भर सीड्स और ड्रायफ्रूट्स मिलाकर खा सकते हैं।
लंच: लंच में आप सूजी-बेसन का चीला और पुदीना की चटनी का सेवन कर सकते हैं।
ईवनिंंग: शाम के समय आप लइया को भूनकर खा सकते हैं या आप एक बाउल ताजा खरबूजा या तरबूज का सेवन कर सकते हैं।
डिनर: चौथे दिन आप डिनर में एक कटोरी दाल का सेवन कर सकते हैं या वेजिटेबल सलाद खा सकते हैं।
पीरियड्स के पांचवे दिन क्या खाएं? (Periods Day 5: Diet plan)
सुबह: पांचवे दिन आप सुबह उठकर हर्बल टी, दालचीनी चाय का सेवन कर सकते हैं।
ब्रेकफास्ट: पांचवे दिन आप ब्रेकफास्ट में मूंगदाल का चीला खा सकते हैं।
12 बजे: इस समय आप एक कटोरी वेजिटेबल सलाद का सेवन कर सकते हैं।
लंच: पीरियड्स के पांचवे दिन आप दाल, रोटी, सब्जी और रायता खा सकते हैं।
ईवनिंंग: शाम के समय आप एक कटोरी कॉर्न का सेवन कर सकते हैं।
डिनर: डिनर में आप आखिरी दिन शेक का सेवन कर सकते हैं पर उसमें चीनी एड न करें।
पीरियड्स के दौरान क्या न खाएं? (Foods to be avoided during periods)
पीरियड्स के दौरान आपको इन चीजों को खाना अवॉइड करना चाहिए-
कैफीन युक्त चीजों का सेवन।
मीठी चीजों का सेवन।
ज्यादा तला-भुना खाना।
फ्राइड या ज्यादा तेल में बना खाना।
कच्ची चीजों का सेवन।
इस 5 दिन के डाइट प्लान को फॉलो करेंगे तो आपको पीरियड्स के दौरान दर्द, गुस्सा, मूड स्विंग की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
| --------------------------- | --------------------------- |