Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
पीरियड्स समय पर नहीं होते तो खाएं ये सुपरफूड, कुछ ही दिनों में ठीक हो जाएगी Irregular Menstruation की दिक्कत
पीरियड्स हर महीने देर से होते हैं तो आपको ये फूड रोजाना जरूर खाने चाहिए. इन्हें खाने पर आपको Irregular Periods की परेशानी से मिल जाएगा छुटकारा.
पीरियड्स समय पर ना होना एक ऐसी दिक्कत है जिसका सामना बहुत सी लड़कियों को करना पड़ता है. पीरियड साइकल (Period Cycle) या कहें मेंसट्रूअल साइकल (Menstrual Cycle) कई कारणों से बिगड़ सकती है, जैसे हार्मोन्स में बदलाव, खान-पान में गड़बड़ी, बहुत मोटा या पतला होना, शरीर में पोषक तत्वों की कमी, तनाव या बुरा स्लीपिंग शेड्यूल आदि. ये अनियमितता पीरियड्स के शुरुआती दिनों में गंभीर नहीं होती लेकिन बाद के सालों में अगर परेशानी जस की तस रहती है तो चिंता का विषय बन जाती है. लाइफस्टाइल (Lifestyle) और डाइट ठीक करना पीरियड्स (Periods) को नियमित रखता है इसलिए आपको इन्हें सुधारना चाहिए. अगर पोषक तत्वों की कमी से पीरियड्स समय पर नहीं आते तो आप अपनी डाइट में सुधार करके इस दिक्कत से निकल सकते हैं.
पीरियड्स होने में मदद करने वाले सुपरफूड | Super Foods That Can Induce Periods/Menstruation
हल्दी
हल्दी शरीर के निचले हिस्से में ब्लड फ्लो ठीक कर सकती है. पीरियड्स की अनियमितता को दूर करने के लिए हल्दी का दूध या हल्दी का पानी पिएं. पीरियड समय पर आना शुरू हो जाएगा.
अदरक
अगर आप रोजाना अदरक का सेवन करते हैं तो आपको देर से पीरियड (Period) आने की परेशानी नहीं होगी. अगर आपके पीरियड्स की डेट निकल गई है तो अदरक को घिस कर शहद के साथ खाएं.
गुड़
गुड़ खाने से पीरियड्स समय पर हो सकते हैं. आपको रोजाना गुड़ का सेवन करना चाहिए. आप चाहें तो इसे अदरक (Ginger) या तिल के साथ मिलाकर भी खा सकते हैं.
चुकंदर
आयरन, फाइबर और फोलिक एसिड जैसे पोषक तत्वों से भरपूर चुकंदर ब्लोटिंग से राहत देता है जो पीरियड्स के समय ज्यादातर लड़कियों को होती है. ये पीरियड्स होने में मदद कर सकता है.
| --------------------------- | --------------------------- |