healthplanet.net

Posted on

पीरियड्स टालने हैं तो अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्‍खे
कई बार किसी खास मौके, धार्मिक अनुष्‍ठान या शादी-ब्‍याह में कुछ घंटों या कुछ दिनों के लिए पीरियड्स को टालना जरूरी हो जाता है. हालांकि बाजार में इसके लिए कई दवाइयां मौजूद हैं, लेकिन प्राकृतिक तरीकों से पीरियड्स को टालना किसी भी मायने में बेहतर है

पीरियड्स यानी कि मासिक धर्म एक नैचुरल प्रकिया है और 11 से 50 साल की महिलाओं को इससे गुजरना ही होता है. महिलाओं का शरीर ठीक से काम कर सके इसके लिए हर महीने पीरियड्स का आना बेहद जरूरी है. इस दौरान हेवी ब्‍लड फ्लो के चलते उन्‍हें परेशानी और दर्द होता है, खासकर पीठ और पेट के निचले हिस्‍से में. लेकिन कई बार किसी खास मौके, धार्मिक अनुष्‍ठान या शादी-ब्‍याह में कुछ घंटों या कुछ दिनों के लिए पीरियड्स को टालना जरूरी हो जाता है. हालांकि बाजार में इसके लिए कई दवाइयां मौजूद हैं, लेकिन प्राकृतिक तरीकों से पीरियड्स को टालना किसी भी मायने में बेहतर है. दरअसल, आर्टिफिश‍ियल तरीकों को अपनाने से साइडइफेक्‍ट्स और हार्मोन्‍स के असंतुलित होने का खतरा बना रहता है. इन साइडइफेक्‍ट्स की वजह से अगले महीने देरी से पीरियड्स आते हैं और चेहरे व ठुड्डी पर बाल भी उगने लगते हैं. ऐसे में नैचुरल उपायों को अपनाने में ही समझदारी है. यहां पर हम आपको ऐसे ही घरेलू नुस्‍खों के बारे में बता रहे हैं, जिनसे आप पीरियड्स भी टाल सकती हैं और कोई साइडइफेक्‍ट भी नहीं होगा: 1. मसालेदार खाना
मसालेदार खाना खाने से ब्‍लड फ्लो बढ़ता है, जिससे पीरियड्स शुरू होने की संभावना बढ़ जाती है. लेकिन अगर आप ऐसा नहीं चाहती हैं तो मिर्च, काली मिर्च और लहसुन खाना छोड़ दें. बेहतर होगा कि आप मसाले को हाथ ही न लगाएं.

2. विनेगर
पीरियड्स को टालना है तो विनेगर खाना शुरू कर दीजिए. एक गिलास पानी में तीन-चार चम्‍मच विनेगर डालकर दिन में दो से तीन बार पीएं. ऐसा करने से आप तीन से चार दिन तक पीरियड्स टाल सकती हैं. याद रख‍िए कि विनेगर वाला पानी स्‍वाद में अच्‍छा नहीं होता है. इसलिए पहले से तैयार रहिएगा.

3. जिलेटिन
एक कटोरी पानी में जिलेटिन का पैकेट घोलकर उसे तुरंत पी लें. इससे आप तीन से चार घंटों के ल‍िए पीरियड्स टाल सकती हैं. यही नहीं इसे बार-बार पीने से आप जितनी मर्जी उतने दिन तक पीरियड्स से दूर रह सकती हैं. हालांकि एक बात हमेशा याद रख‍िए कि भले ही आप नैचुरल तरीके से पीरियड टाल रही हों, लेकिन लंबे समय तक ऐसा करने से इसके नुकसान भी होंगे.

4. कसरत
हालांकि पीरियड्स समय पर आए इसके लिए एक्‍सरासाइज करना अच्‍छी बात है. लेकिन रेग्‍यूलर एक्‍सरसाइज करके भी पीरियड को टाला जा सकता है. जल्‍दी पीर‍ियड न आए इसके लिए हेवी एक्‍सरसाइज कीजिए.

5. नींबू
इस खटृटे फल में भरपूर मात्रा में विटामिन C पाया जाता है. यही नहीं नींबू पीरियड्स को टालने, ज्‍यादा ब्‍लड फ्लो को कंट्रोल करने या रोकने के काम भी आता है. इसके लिए नींबू को चबाएं या खाएं. आप पानी में नींबू नीचोड़कर भी पी सकती हैं. पीरियड्स को रोकने के लिए घरेलू नुस्‍खों के साइडइफेक्‍ट्स दवाइयों की तरह नहीं होते. लेकिन लंबे समय तक पीरियड्स को टालना आपकी हेल्‍थ के लिए अच्‍छा नहीं है. साथ ही इन नुस्‍खों का इस्‍तेमाल आए दिन करने के बजाए कभी-कभी ही करना चाहिए.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info