healthplanet.net

Posted on

डेट से पहले पीरियड्स चाहती हैं तो इस तरह खाएं कच्चा पपीता, नहीं पड़ेगी दवा की जरूरत

डेट से पहले पीरियड्स चाहती हैं तो इस तरह खाएं कच्चा पपीता
डेट को समय से पहले लाने के लिए कुछ महिलाएं दवाओं का सेवन करती हैं। हालांकि यह कई बार उनकी मदद तो कर देती है लेकिन इसके दूरगामी परिणाम बहुत घातक हो सकते हैं। अगर आपको पीरियड्स को जल्दी लाने के लिए कुछ ऐसे नेचुरल तरीके मिल जाए तो प्रभावी भी हों और कोई साइड इफेक्ट भी न दें तो? होगी न मज़े की बात! तो आज हम आपको कच्चे पपीता समेत कुछ ऐसी घरेलू चीजें बताएंगे जो डेट से पहले पीरियड्स लाने में आपकी मदद करेंगी।

जब भी कोई लड़की अपने पीरियड्स के बारे में सोचती है तो कुछ देर के लिए उसकी रूह जरूर कांप जाती है। पीरियड्स में होने वाला दर्द, थकान और अनकम्फरटेबिलिटी पूरे 5 दिन खराब कर देती है। इससे भी ज्यादा दिक्कत तब आती है जब पीरियड्स गलत समय पर होते हैं। अगर किसी के घर में कोई फंक्शन होता है या ट्रेवलिंग करनी होती है तो हर लड़की चाहती है कि उस दौरान उनकी महावारी न आए। लेकिन हर चीज हमारे चाहने मात्र से नहीं होता है। डेट को समय से पहले लाने के लिए कुछ महिलाएं दवाओं का सेवन करती हैं। हालांकि यह कई बार उनकी मदद तो कर देती है लेकिन इसके दूरगामी परिणाम बहुत घातक हो सकते हैं। अगर आपको पीरियड्स को जल्दी लाने के लिए कुछ ऐसे नेचुरल तरीके मिल जाए तो प्रभावी भी हों और कोई साइड इफेक्ट भी न दें तो? होगी न मज़े की बात! तो आज हम आपको कच्चे पपीता समेत कुछ ऐसी घरेलू चीजें बताएंगे जो डेट से पहले पीरियड्स लाने में आपकी मदद करेंगी।

कच्चा पपीता

पपीता सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर, विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट्स प्रचुर मात्रा में होते हैं। इसके सेवन से पेट सही रहता है, वजन कम होता है और कब्ज भी दूर होती है। आपको बता दें कि सेहत के लिए सिर्फ पका हुआ पपीता ही नहीं बल्कि कच्चा पपीता भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर के साथ ही कोलेस्ट्रॉल को कम करने की भी क्षमता होती है। जब पीरियड्स को जल्दी बुलाना हो तब भी कच्चा पपीता खाना फायदेमंद साबित होता है। जब कच्चे पपीता का सेवन किया जाता है तो यह यूट्रस में कसाव पैदा करता है। जिसके चलते पीरियड्स जल्दी आ जाते हैं। कच्चे पपीते की सब्जी बनाकर भी खाई जा सकती है और इसका जूस भी पीया जा सकता है।


पीरियड्स के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं, जानिए ये 10 जरूरी बातें
हर महीने पीरियड्स के समय होता है गम्भीर दर्द तो लाइफस्टाइल में करें ये 4 बदलाव, मिलेगी तकलीफ से राहत
डिसमेनोरिया: एक्‍सपर्ट से जानिए पीरियड्स के दौरान होने वाले अत्यधिक दर्द की वजह और उपचार
ये नुस्खे भी हैं फायदेमंद

1. नॉर्मल पानी में अजवाइन डालकर इसे 10 से 15 मिनट तक पकाएं और इसे पीएं। आपको जब भी पीरियड्स लाने हों उसके करीब 10 दिन पहले से ऐसा करना शुरू कर दें। आप अजवाइन की चाय भी पी सकते हैं।

2. अजवाइन की तरह ही आप जीरे का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। जीरे की तासीर भी गर्म होती है ऐसे में यह भी आपके लिए कारगाार साबित हो सकती है।

3. डेट से पहले पीरियड्स लाने में अदरक का नाम सबसे पहले आता है। अदरक की तासीर बहुत गर्म होती है जो पीरियड्स को जल्दी जाने में काफी हद तक सफल मानी जाती है। अदरक को हल्का भूनकर भी खाया जा सकता है और इसे चाय में भी डाला जा सकता है।

4. मेथी के बीजों को भी पानी में उबालकर पीया जा सकता है।

5. खून बढ़ाने और साफ करने के साथ ही अनार पीरियड्स को डेट से पहले लाने में भी मदद कर सकता है। इसके लिए अनार के जूस को अपनी डेट से करीब 15 दिन पहले से पीना शुरू कर दें। अगर संभव हो तो दिन में 2 ग्लास अनार के जूस का सेवन करें।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info