Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
पीरियड्स के दौरान रखना है करवाचौथ व्रत, तो पूजा में करे इन नियमों का पालन
शास्त्रों के अनुसार ,पीरियड के दौरान महिलाओं को पूजा -पाठ करने की इजाजत नहीं होती। पीरियड के समय महिलाओं को मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति भी नहीं होती।
करवा चौथ के दिन शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है। किसी भी व्रत को पूरा करने के लिए उससे जुड़े सभी नियमों का पालन करना बेहद आवश्यक है। शास्त्रों के अनुसार ,पीरियड के दौरान महिलाओं को पूजा -पाठ करने की इजाजत नहीं होती। पीरियड के समय महिलाओं को मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति भी नहीं होती।
करवा चौथ का त्योहार महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। लेकिन अगर करवा चौथ के दिन किसी महिला को पीरियड हो जाए तो अक्सर महिलाएं परेशान होने लगती है और एक जरूरी सवाल उन्हें बेचैन करने लगता है कि क्या पीरियड के वक्त उन्हें करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए ?
तो आइए आज हम आपको उन सभी सवालों के जवाब बताते हैं जो अक्सर पीरियड के वक्त महिलाओं के दिमाग में आते हैं।
1. पीरियड के समय अक्सर महिलाओं को पेट में दर्द और चिड़चिड़ापन होने लगता है। ऐसे में करवा चौथ का व्रत शुरु करने से पहले व्रती को खूब सारा पानी पीना चाहिए। इससे पेट दर्द की संभावना कम हो जाती है।
2. पीरियड के समय महिलाओं को अक्सर कमजोरी महसूस होती है। ऐसे में यदि कोई महिला व्रत करती है तो शरीर में थकान और कमजोरी होने लगती है। ऐसे में करवा चौथ का व्रत करने वाली महिलाओं को अपने डाइट में सूखे मेवे शामिल करने चाहिए ताकि अधिक कमजोरी महसूस ना हो।
3. करवा चौथ का व्रत करने वाली महिलाओं को पीरियड के समय किसी भी धार्मिक सामान को छूने से बचना चाहिए। आप मन में मंत्रों का जाप कर सकते हैं। यदि सच्ची श्रद्धा हो तो मन में भी मंत्रों का जाप करके व्रत का संपूर्ण फल पाया जा सकता है।
4. व्रत समाप्त होने के बाद भरपूर नींद लें। इससे शरीर में होने वाली थकान और कमजोरी दूर होगी।
| --------------------------- | --------------------------- |