Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
पीरियड्स के समय महिलाएं दर्द को दूर करने के लिए कुछ पेन किलर दवाइयों का सेवन करती हैं जो कि उनके स्वास्थ को नुकसान पहुंचा सकती हैं। हालांकि विशेषज्ञों की मानें तो अगर दर्द ज्यादा हो रहा है और दवाई का प्रयोग करना आवश्यक लग रहा है तो आप डॉक्टर की सलाह ले सकती हैं ताकि किसी भी तरह का नुकसान आपके शरीर पर न पड़े। दरअसल, पीरियड्स के समय दवा लेने से कई प्रकार के नुकसान हो सकते हैं। शारदा हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा की गायनकोलॉजिस्ट डॉक्टर रूचि ने बताया कि पीरियड्स के समय दर्द कम करने वाली दवाइयों को कब और कैसे लेना चाहिए?
क्या डॉक्टर की सलाह के बगैर किसी भी दवा का उपयोग नहीं करना चाहिए?
गायनकोलॉजिस्ट डॉक्टर रूचि का कहना है कि, "आमतौर पर हर दवा के साइड इफेक्ट्स होते हैं, ये उसके लक्षण पर निर्भर करता है कि अगर ज्यादा गंभीर दर्द है तो उससे जुड़ी दवा लेनी चाहिए। ऐसे में कोई भी पेन किलर नहीं ले सकते। पीरियड्स के दौरान ज्यादा दर्द वाली स्थिति को डिसमेनोरिया कहते हैं। डिसमेनोरिया के हल्के लक्षण में मेडिसिन की जरूरत नहीं होती मगर मॉडरेट और सीवियर कंडीशन में मेडिसिन की जरूरत पड़ सकती है।"
डॉक्टर रूचि के अनुसार, जब दर्द ज्यादा गंभीर हो तो एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए। दर्द में सिकाई करना, योगाभ्यास, हेल्दी डाइट लेने से दर्द को कम करने में मदद मिलती है।
पीरियड्स के समय दर्द कम करने वाली दवाइयों के संभावित दुष्प्रभाव
1. सीने में जलन की समस्या
पीरियड्स के समय पेट में गैस, डायरिया की समस्या होना आम बात है। आपको इस समय दवाई न लेकर अच्छा भोजन खाना चाहिए और ज्यादा मात्रा में पानी पीना चाहिए। पीरियड्स के दौरान पेट में ऐठन होना आम बात है लेकिन कुछ महिला इस दर्द को ठीक करने के लिए दवा का उपयोग करती हैं जिससे सीने में जलन होने लग जाती है। कई महिलाओं को दवा लेने से उल्टी भी होने लग जाती है।
2. स्किन एलर्जी की समस्या
पीरियड्स के समय दर्द की दवा का उपयोग करने से आपकी त्वचा में खराबी आ सकती हैं। अगर आप इस समय दर्द की दवा का उपयोग करती हैं तो एलर्जी हो सकती है। तो आपको डॉक्टर के पास जाकर टेस्ट कराने चाहिए।
3. कब्ज की समस्या
पीरियड के समय दर्द को कम करने के लिए अगर आप पैरासिटामोल की दवा का उपयोग करती हैं तो आपकी त्वचा खराब हो सकती है, बैचेनी, किडनी की समस्या भी हो सकती है। पीरियड्स के समय दर्द की दवा लेने से नाक से खून आना, पेट में दर्द और कब्ज का होना, जी मिचलाना जैसी समस्या हो सकती है।
4. नींद न आना
पीरियड्स के समय दर्द की दवा लेने से नींद न आने की भी समस्या हो सकती है। इसके अलावा पेट में दर्द होना भी आम बात है। जो पीरियड के दौरान दवा लेने से हो सकता है।
5. जी मिचलाने की समस्या
बहुत सी महिलाएं पीरियड्स के दर्द को कम करने के लिए टैबलेट का उपयोग करती हैं। इससे उनके पीरियड्स का दर्द तो ठीक हो जाता है लेकिन पीरियड्स के दर्द की दवा का उपयोग करने से पेट में दर्द, जी मिचलाने, सिर में दर्द होना आदि अनेक समस्या हो सकती हैं। कई महिलाओं को पीरियड्स की दवा लेने से शरीर में बैचेनी होने लग जाती है।
| --------------------------- | --------------------------- |