Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए पिएं अजवाइन और गुड़ की चाय, जानें बनाने की विधि और फायदे
पीरियड्स के दौरान अक्सर महिलाएं असहनीय दर्द का सामना करती हैं. ऐसे में बता दें कि अजवाइन इस दर्द को दूर कर सकता है. अजवाइन के अंदर सोडियम, पोटेशियम, कैल्शियम, फास्फोरस आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं. वहीं इसके अंदर फाइबर, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट गुण भी मौजूद होते हैं जो पीरियड्स के दौरान उठने वाले दर्द को कम कर सकते हैं. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि अजवाइन का सेवन कैसे किया जाए. आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से ये बताएंगे कि अजवाइन की चाय कैसे बनाएं और पीरियड्स के दौरान चाय पीने के क्या फायदे होते हैं, इसके बारे में भी जानेंगे. पढते हैं आगे…
पीरियड्स के दौरान अजवाइन की चाय पीने के फायदे
अजवाइन की चाय के अंदर ब्लैक टी मौजूद होती है, जिसके एंटीऑक्सीडेंट गुण पीरियड्स के दौरान होने वाली थकान और दर्द से राहत दिला सकते हैं. इसके अलावा अजवाइन की चाय के अंदर गुड़ भी डाला जाता है जो पीरियड्स के वक्त होने वाले दर्द से छुटकारा दिला सकता है. अजवाइन की चाय में घी भी होता है जो दर्द को दूर करने में उपयोगी है. ऐसे में आप पीरियड्स के पहले दिन अजवाइन की चाय का सेवन कर सकते हैं.
कैसे बनाएं अजवाइन की चाय
सबसे पहले आप एक गिलास पानी को उबालें और उसमें आधी चम्मच अजवाइन डालें.
जब पानी पीला हो जाए तो उसमें आधा चम्मच ब्लैक टी मिलाएं और पानी को उबलने दें.
अब थोड़ा सा गुड़ मिलाकर उसमें घी भी डालें और मिश्रण को उबालें.
अब आपके सामने अजवाइन की चाय तैयार है. अजवाइन की चाय का लुफ्त उठाएं.
नोट – यदि आपको पीरियड्स के दौरान है अजवाइन की चाय पीने से कुछ दिक्कत या परेशानी हो रही है तो ऐसे में अजवाइन को अपनी डाइट से निकालें. इससे अलग गर्मियों में अजवाइन का सेवन सीमित मात्रा में करें. क्योंकि अजवाइन की तासीर गर्म होती है. ऐसे में इसके अधिक सेवन से शरीर को नुकसान का सामना उठाना पड़ सकता है.
| --------------------------- | --------------------------- |