Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
Menstrual Health: पीरियड्स के दौरान भूलकर भी ना खाएं ये चीजें, बढ़ सकती है परेशानी
मासिक धर्म के दौरान अपनी सेहत को बनाए रखने के लिए आपको पौष्टिक आहार लेना जरूरी है लेकिन सही जानकारी ना होने पर महिलाएं कुछ भी खा लेती हैं जिससे पेट में एंठन और भी ज्यादा बढ़ जाती है।
Menstrual Health: पीरियड्स के दौरान भूलकर भी ना खाएं ये चीजें, बढ़ सकती है परेशानी
मासिक धर्म यानी पीरियड्स वह समय है जब महिलाएं काफी असहज महसूस करती हैं। इन दिनों दर्द और सुस्ती पूरी तरह से उन्हें घेर लेती है। ऐसे में मूड स्विंग्स और चिड़चिड़ापन होना आम बात है। हर किसी के साथ अलग ही परिस्थितियां होती हैं, यहां तक कि कोई-कोई तो डिप्रेशन का शिकार भी हो जाती हैं। ऐसे में जरूरी है कि इस दौरान अपनी सेहत पर ध्यान देना चाहिए और पौष्टिक आहार ही लेना चाहिए लेकिन सही जानकारी ना होने पर महिलाएं कुछ भी खा लेती हैं जिससे पेट में एंठन और भी ज्यादा बढ़ जाती है। आज हम आपको बताएंगे कि महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान क्या नहीं खाना चाहिए।
खट्टे फल- पीरियड्स के दौरान संतरा, मौसमी, नींबू जैसे खट्टे फलों का सेवन करने से बचना चाहिए। इन फलों का सेवन करने से पीरियड्स पेन बढ़ सकता है।
ठंडी चीजों का सेवन - महिलाओं को इस खास समय दही, आईसक्रीम, रायता या छाछ से बने प्रोडक्ट्स का भी सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करना आपकी मुश्किल और भी बढ़ा सकता है।
मीठा खाने से बचें - पीरियड्स के दौरान महिलाओं को अक्सर मीठा खाने की क्रेविंग होने लगती है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही हो रहा है तो मिठाई या पेस्ट्री की जगह सेब, अनार आदि जैस फल खाएं। ऐसा करने से शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है। इसके अलावा मूड स्विंग और चिड़चिड़ापन कम करने के लिए डार्क चॉकलेट भी ले सकती हैं।
चाय-कॉफी से बचें - पीरियड्स के दौरान कैफीन का अधिक सेवन करने से भी बचना चाहिए। दर्द से राहत पाने के लिए पूरे दिन में 2-3 बार अदरक और तुलसी की चाय पी सकते हैं नहीं तो कब्ज या एसिडिटी की समस्या से भी गुजरना पड़ सकता है।
बेक किया हुआ फूड - बेक किया हुआ फूड खाने में तो काफी स्वादिष्ट होता है लेकिन इसमें बहुत ही ज्यादा ट्रांस फैट भी होता है। यह आपके एस्ट्रोजन लेवल को बढ़ा सकता है जिससे यूट्रस में दर्द बढ़ सकता है।
| --------------------------- | --------------------------- |