Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
पीरियड आने की सही उम्र क्या है
लड़कियों/महिलाओं के शरीर में हार्मोन के बदलाव की वजह से वजाइना से ब्लीडिंग होती है, इसे पीरियड्स कहते हैं. पीरियड्स महिलाओं को हर एक महीने होता है, इसमें अंडा गर्भाशय के बाहर निकल कर खून के साथ शरीर से बाहर आ जाता है.
आइए पीरियड्स से जुड़ी ऐसी बातों को जान लें, जो शायद आप नहीं जानते होंगे.
1. पीरियड आने की सही उम्र क्या है
पीरियड्स आने पर ऐसा कहा जाता है कि लड़की अब बड़ी हो गई. हालांकि पीरियड आने की सही उम्र अब तक तय नहीं की जा सकी है. ज्यादातर लड़कियों में 10 से 15 साल की उम्र के बीच माहवारी की शुरुआत होती है. हालांकि इसकी शुरुआती उम्र 9 साल हो सकती है, लेकिन ऐसा कम ही देखा जाता है.
2. पीरियड आने के संकेत क्या हैं?
बहुत सी लड़कियों इस बात का अंदाजा नहीं लगा पाती कि उनके पीरियड्स शुरू होने वाले हैं. आपको बता दें कि एक लड़की का शरीर पीरियड्स आने के पहले इस बात का संकेत देने लगता है कि उसकी एमसी शुरू होने वाली है. पीरियड शुरू होने के पहले अंडरआर्म्स, पैरों और वजाइना पर बाल आने लगते हैं.
3. पीरियड में देरी सामान्य ह
पीरियड्स में देरी होने पर भी बहुत से लोग इसे गंभीरता से नहीं लेते. लेकिन पीरियड्स में देरी का मतलब है आप किसी शारीरिक परेशानी से गुजर रही हैं. हो सकता है कि आपके शरीर के भीतर ही कहीं खून इकट्ठा हो रहा हो या हो सकता है कि जननांग या हार्मोन में कुछ दोष हो, इसका इलाज कराना चाहिए.
4. क्या पीरियड में कर सकते हैं भाग दौड़?
आम तौर ऐसा कहा जाता है कि पीरियड्स के दौरान खेल-कूद करने या एक्सरसाइज करने से अधिक ब्लीडिंग होती है या परेशानी अधिक हो सकती है, इसलिए इन चीजों के लिए मनाही होती है. लेकिन ऐसा नहीं है, पीरियड्स में खेल-कूद और एक्सरसाइज से शरीर में खून और ऑक्सीजन का बहाव तेज हो जाता है जिससे पेट में दर्द और ऐंठन की परेशानी नहीं होती. ऐसे में पीरियड्स के दौरान हल्का खेलकूद और योग किया जा सकता है.
5. कितनी ब्लीडिंग होती है सामान्य?
ज्यादा ब्लीडिंग होने पर कई बार माना जाता है कि लड़की सामान्य नहीं है, लेकिन ऐसी कोई बात नहीं. पीरियड के दौरान किसी को कम तो किसी को अधिक बहाव होता है, ये सामान्य है.
| --------------------------- | --------------------------- |