healthplanet.net

Posted on

कई बार शरीर में जकड़न होने लगती है, जो आपकी दिनचर्या को प्रभावित करने के लिए काफी है। शरीर के किसी भी हिस्से में जकड़न होने से हमें उस हिस्से में खिंचाव महसूस होता है। कई बार पीठ के साथ भी यह समस्या देखी जाती है। क्या आपकी पीठ में भी कभी जकड़न होती है? अगर हां, तो यह लेख आपके काम का हो सकता है। इस लेख के जरिए हम आपको पीठ में जकड़न होने के कुछ कारण और इससे राहत पाने के तरीकों के बारे में बताएंगे। हालांकि पीठ में जकड़न कई कारणों से हो सकती है जैसे गलत पोश्चर में उठना बैठना सोना आदि। या फिर खराब और असंतुलित जीवनशैली का पालन करना भी इसकी एक वजह हो सकती है। वहीं कई बार स्पॉन्डिलाइटिस या फिर अर्थराइटिस से ग्रस्त व्यक्तियों में भी ऐसी समस्याएं देखी जाती हैं। कई बार पीठ के जकड़न आपको बताती है कि पीठ में कुछ न कुछ स्वास्थ संबंधी समस्या पल रही है। सायटिका, हर्निया, स्लिप डिस्क आदि के कारण भी पीठ में जकड़न और साथ ही दर्द भी हो सकता है। चलिए जानते हैं पीठ में जकड़न होने के पीछे के कारण।  

1. गलत पोस्चर (Wrong Posture)

गलत पोस्चर में बैठने पर स्कूल में भी डांट पड़ती थी। गलत पोस्चर पीठ और कमर के लिए बहुत हानिकारक होता है। अक्सर लोग गलत तरीके से खड़े होते हैं, गलत मुद्रा में बैठते हैं और गलत मुद्रा में सोते भी हैं, जिस कारण सुबह उठने पर उनकी पीठ अकड़ जाती है। कई लोग गलत तरीके से खड़े होकर सिर को नीच झुकाकर फोन भी चलाते हैं जो की रीढ़ के हड्डी के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। ये सभी गलत पोस्चर आपके पीठ ने जकड़न लाती है। गलत पोश्चर बनाए रखने से आपको स्पॉन्डिलाइटिस की भी समस्या हो सकती है, जिससे जकड़न की समस्या लंबे समय तक भी रह सकती है। 

2. चोट लगना (Getting Hurt)

चोट लगने के कारण जैसे कि बाथरूम में फिसल जाना, साइकिल चलाते समय गिर जाना या फिर एक्सीडेंट हो जाना आदि से भी पीठ पर बुरा असर पड़ सकता है और दर्द के साथ-साथ बुरी तरह से जकड़न भी आ जाती है। इस कारण आपका हाथ तक नहीं उठता। ऐसी चोट के कारण मसल्स टाइट हो जाती हैं और स्टिफनेस आ जाती है। हालांकि यह स्थायी नहीं है इसलिए इसमें घबराने की जरूरत नहीं है। 

3. मांसपेशियों में खिंचाव (Hamstring Strain)

किसी भारी भरकम चीज को बिना आदत के अचानक से उठा लेने पर मांशपेशियों में खिंचाव पैदा होता है। इससे आपकी पीठ में जकड़न आ जाती है। ये जकड़न कई दिन तक रह सकती है। इसके अलावा जिम में भी वर्कआउट के दौरान भरी भरकम वेट लिफ्टिंग से भी स्पाइन पर बुरा असर पड़ सकता है। जिम ज्वाइन करने के शुरुआती दिनों में भी आदत ना होने के कारण पीठ में जकड़न आ जाती है। इसलिए प्रयास करें कि बिना आदत के भारी सामान नहीं उठाएं। 

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info