healthplanet.net

Posted on

पिस्ता ज्यादा खाने के नुकसान |

सांस की परेशानी

ज्यादा पिस्ता का सेवन सांस की समस्या खड़ी कर सकता है. क्योंकि इसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है जिससे ब्लड में इसका स्तर बढ़ जाता है और सांस लेने में परेशानी होने लगती है. वहीं, इसके सेवन से एलर्जी की भी समस्या हो सकती है, जैसे- रैशेज, खुजली, लालिमा आदि.

मोटापा होता है

इसको खाने से मोटापा बढ़ने लगता है. जो लोग वेट लॉस करने में लगे हुए हैं उनको तो इसको हाथ भी नहीं लगाना चाहिए. इसको बस 1 से 2 ही खाएं वजन घटाने के दौरान.

किडनी करे कमजोर

इसके ज्यादा सेवन से किडनी की समस्या हो सकती है. क्योंकि इसमें पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है जो आपकी किडनी की सेहत को प्रभावित करती है. इससे आपको कमजोरी, मितली और हार्ट बीट तेज हो जाने जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है.

पाचन होगा खराब

पिस्ता ज्यादा खाने से पेट की समस्या हो सकती है, जैसे- दर्द ,ऐंठन, लूज मोशन आदि. हालांकि इसमें डाइट्री फाइबर पाए जाते हैं लेकिन ज्यादा खाना नुकसानदेह होता है.

ब्लड प्रेशर

जो लोग ब्लड प्रेशर के पेशेंट हैं उनका तो खास तौर पर इसको खाने से बचना चाहिए. इसमें नमक अधिकता होती है जिसके कारण दिल की बीमारियों का भी खतरा बढ़ता है. इसके अलावा इसका सेवन गुस्सैल स्वभाव के लोगों को नहीं करना चाहिए.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info