healthplanet.net

Posted on

हिप एरिया (Hips) में खुजली से रहते हैं अक्सर परेशान तो हो सकते हैं ये 6 कारण
अक्सर आपने देखा होगा कि कई लोग हिप्स में खुजली होने के कारण बहुत परेशान और दिक्कत महसूस करते हैं। हिप्स में खुजली लगना एक आम समस्या है। लेकिन अगर यह समस्या किसी के सामने या भीड़भाड़ वाले स्थान पर हो तो व्यक्ति को शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ सकता है। लक्षणों के तौर पर हिप्स की खाल में खरोच आ जाना, सूजन हो जाना या दर्द होना आदि आते हैं। वहीं इसका मुख्य लक्षण खुजली है। ऐसे में इस समस्या के पीछे क्या कारण हैं, यह जानना जरूरी है? आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे में खुजली होने के पीछे क्या कारण हो सकते हैं।
1 - साफ सफाई की कमी के कारण

मल त्यागने के बाद हिप्स की सफाई सही से ना हो पाना इसका एक बड़ा कारण हो सकता है।
इसके अलावा साबुन के इस्तेमाल खासकर सुगंधित वाले साबुन के इस्तेमाल से भी यह समस्या पैदा हो सकती है।
वहीं अगर व्यक्ति गलत तरीके से हिप्स को पोंछता है तो इससे जलन और खुजली की समस्या पैदा हो सकती है।

2 - टाइट कपड़ों के कारण

कभी-कभी यह समस्या टाइट कपड़े पहनने के कारण हो सकती है। टाइट कपड़े पहनने से पसीना हमारे शरीर से बाहर नहीं जा पाता और वह लंबे समय तक त्वचा पर चिपका रहता है, जिसके कारण जलन और खुजली की समस्या पैदा हो जाती है।
3 - पिनवर्म इंफेक्शन के कारण

इस समस्या में आंते संक्रमित हो जाती हैं लेकिन यह संक्रमण ज्यादातर शिष्यों और छोटे बच्चों में होता है। लेकिन अगर देखभाल ठीक प्रकार से ना की जाए या जो लोग इन बच्चों के संपर्क में आते हैं उन्हें भी यह समस्या हो सकती है। पिनवर्म इंफेक्शन होने पर लक्षणों के तौर पर सूजन, खुजली, जलन आदि महसूस होते हैं।
4 - बवासीर होने के कारण

अक्सर जो लोग बवासीर की समस्या से ग्रस्त रहते हैं वह भी खुजली की समस्या का सामना करते हैं। बवासीर की समस्या बेहद आम है। वहीं कुछ लोगों को पता भी नहीं है कि वे बवासीर की समस्या से ग्रस्त हैं। बस उस जगह पर उन्हें खुजली महसूस होती है। ज्यादा खुजाने के बाद वहां से खून आना भी शुरू हो जाता है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति को तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इसके अलावा फाइबर खाना, हाइड्रेटेड रहना और कब्ज को दूर रखना इस समस्या से छुटकारा पाने का बढ़िया उपाय है।
5 - अम्लीय खाद पदार्थों के कारण

जो लोग असामान्य आहार यानी ज्यादा अम्लीय युक्त आहार का सेवन करते हैं उनमें भी कभी-कभी यह समस्या देखी जाती है। शौच के बाद व्यक्ति को पेरिअनल क्षेत्र में कुछ जलन सी महसूस होती है। जलन के बढ़ने पर खुजली की समस्या भी बढ़ जाती है। यह खाद्य पदार्थ खट्टे फल, जूस, टमाटर, कोका कोला, चाय, चाकलेट आदि हो सकते हैं।
6 - एक्जिमा से पीड़ित लोग

कभी-कभी यह समस्या सोरायसिस या एक्जिमा (skin inflammation) के कारण भी पैदा हो सकती है। इन दोनों के होने पर व्यक्ति के शरीर में सूजन, खुजली पैदा हो जाती है। यह खुजली और सूजन पेरिअनल क्षेत्र में भी हो सकती है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info