Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
फाइबर इनटेक बढ़ाएं (Increase fiber intake)
पार्किंसन के रोगियों का पाचन तंत्र (Digestive system) ठीक से काम नहीं कर पाता है, जिससे उन्हें पेट से जुड़ी कई समस्याएं होने लगती हैं। इसमें सबसे आम है कब्ज (Constipation) यानी शरीर से मल को बाहर निकालने में कठिनाई होना। लेकिन अगर ऐसे में फाइबर रिच फूड (Fiber rich food) का इनटेक बढ़ा दिया जाए, तो कब्ज की समस्या को ठीक किया जा सकता है। इसके लिए पार्किंसन के रोगियों को अपनी डाइट में ताजे फल और सब्जियों को शामिल करना चाहिए। इसमें भी इन फलों और सब्जियों का सेवन करें, जिनमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता हो। अमरूद, सेब और नाशपाती फाइबर का अच्छा सोर्स हैं। रेशेदार सब्जियों और दाल में भी फाइबर की मात्रा अच्छी पाई जाती हैं।
एंटीऑक्सीडेंट है जरूरी (Antioxidant is important)
पार्किंसन के मरीजों को एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर डाइट लेनी चाहिए। एंटीऑक्सीडेंट शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। इसके सेवन से पार्किंसन मरीजों में इसके लक्षणों में कमी देखने को मिलती है। विटामिन-सी (Vitamin c), विटामिन-ई (Vitamin e) और बीटा कैरोटीन (Beta carotene) से युक्त खाद्य पदार्थ एंटीऑक्सीडेंट के अच्छे सोर्स होते हैं। पार्किंसन के रोगियों को इसे अपनी डाइट में शामिल करना जरूरी होता है। ऐसे में आप अपनी डाइट में लहसुन, टमाटर, अखरोट, चुकंदर, अदरक, अनार, कीवी, डार्क चॉकलेट और धनिया को शामिल कर सकते हैं।
सेमी-सॉलिड और लिक्विड डाइट (Semi solid and liquid diet)
पार्किंसन के पेशेंट में मूमेंट्स बहुत स्लॉ (Slow movement) हो जाती हैं। उन्हें खाना निगलने में भी काफी परेशानी होती हैं। खाना गले में फंस जाता है, जिससे खांसी होने लगती है। इसलिए पार्किंसन के रोगियों को ऐसा आहार लेना चाहिए, जिसे आसानी से निगला जा सके। इसमें वे सेमी-सॉलिड और लिक्विड को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। सेमी-सॉलिड में आप खिचड़ी, दलिया, खीर और पोहा ले सकते हैं। वहीं लिक्विड में आप पानी, फ्रूट जूस, सूप, वेजिटेल जूस और नारियल पानी ले सकते हैं।
प्रोटीन रिच फूड (Protein rich food)
प्रोटीन रिच डाइट पार्किंसन के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। इसलिए उन्हें प्रोटीन को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इसके लिए वे सोया मिल्क (Soy milk), पनीर, डेयरी प्रोडक्ट्स (Dairy products), व्हाइट बींस (White beans), अंडा, टोफू (Tofu), ब्रोकली और दलिया को नियमित रूप से ले सकते हैं।
इन चीजों से करें परहेज (Avoid these things)
- धूम्रपान और एल्कोहल (Alcohol) को पूरी अवॉयड करें। इनका जरा भी सेवन आपके लिए घातक हो सकता है।
- तला-भुना, मसालेदार और जंक फूड को भी अपनी डाइट से बिल्कुल साइड कर दें।
- ज्यादा चीनी युक्त खाद्य पदार्थों (Suar rich food) से भी दूरी बनाकर रखें।
- घर का बना खाना ही खाएं। प्रोसेस्ड (Processed) और पैकेट बंद फूड का सेवन करने से बचें।
| --------------------------- | --------------------------- |