healthplanet.net

Posted on

कैसी होनी चाहिए पार्किंसन के मरीज़ों की डाइट-

1. एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर फूड्स को डाइट में शामिल करें

एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर फूड्स, जैसे कि रंग-बिरंगे फल और सब्ज़ियों का सेवन पार्किंसन के मरीज़ों को रोज़ाना करना चाहिए।

2. ऐसा खाना खाएं जिसे चबाना आसान हो

एक्सपर्ट्स का कहना है कि खाने को सही तरीके से चबाने और निगलने से जुड़ी दिक्कतें पार्किंसन बीमारी से पीड़ित लोगों में आमतौर पर देखी जाती है। ऐसे में मांस या अन्य सख़्त खाने की चीज़ों से दूर रहें, खासतौर पर जिन्हें चबाना मुश्किल होता है।

3. ओमेगा-3 फैटी एसिड्स खाएं

अध्ययनों में दिखाया गया है कि ओमेगा-3 फैटी एसिड्स का सेवन तंत्रिका सूजन को कम करने, न्यूरोट्रांसमिशन को बढ़ाने और न्यूरोडीजेनेरेशन को रोकने में मददगार साबित हो सकता है। पार्किंसन्स के मरीज़ों को ओमेगा-3 से भरपूर फैटी फिश या फिर ओमेगा-3 सप्लीमेंट का सेवन ज़रूर करना चाहिए।

4. चीनी और नमक का सेवन कम करें

पार्किंसन के रोगी को कम चीनी, सोडियम और नमक के सेवन की सलाह दी जाती है। इसके अलावा लक्षणों को मैनेज करने के लिए अनाज, सब्ज़ियों और फलों के खूब सेवन करना चाहिए।

5. प्रोसेस्ड फूड्स और डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन न करें

पार्किंसन बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को प्रोसेस्ड या हाई कोलेस्ट्रॉल वाले फूड्स से दूरी बनानी चाहिए। प्रोसेस्ड फूड्स में डिब्बा बंद फल और सब्ज़ियां, चीज़, दही और लो-फैट दूध जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स और यहां तक कि ऐसी खाने की चीज़ें जो कोलेस्ट्रॉल और सैचूरेटेड फैट से भरपूर होती हैं नहीं खानी चाहिए।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info