Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
पानी कम पीने से हो सकती हैं ये बीमारियां, सेहत पर पड़ता है असर
कम पानी पीना शरीर में कई बीमारियों को न्यौता देता है। आइए जानें शरीर में पानी की कमी से कौन- कौन सी बीमारियां हो सकती हैं।
स्वस्थ शरीर के लिए सही मात्रा में पानी पीना जरूरी होता है। पानी न पीने के कारण शरीर डिहाइड्रेड हो जाता है। हमारे शरीर में 60 फीसदी केवल जल की मात्रा होती है। शरीर के सभी अंग ठीक से काम करें, इसके लिए सही मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी होता है। एक व्यक्ति को दिन में कम से कम दो लीटर पानी अवश्य पीना चाहिए। सही मात्रा में पानी पीने से हमारा शरीर कई बीमारियों से बचता है। कम पानी पीने से शरीर में कई तरह की समस्याएं होने का डर बना रहता है। आइए जानते हैं कि शरीर में पानी की कमी किन-किन बीमारियों को जन्म दें सकती है।
मोटापे की समस्या
मोटापे की समस्या अपने साथ कई बीमारी लेकर आती है। ऐसे में कम पानी पीना मोटापे को बढ़ावा देने जैसे हो सकता है। कई बार हम ठीक मात्रा में खाते तो हैं, लेकिन पानी नहीं पीते, जिस कारण हर समय भूख लगने जैसा महसूस करता रहता है। इस वजह से हम कई बार ज्यादा खाना खा लेते हैं और मोटापे का शिकार होते हैं। शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा न होने के कारण मोटापा बढ़ता है।
पेट की समस्या
पानी कम पीने से पेट में कब्ज, अपच और पेट खराब जैसे समस्याएं होने लगती हैं। जब हम ठीक तरह से पानी नहीं पीते हैं, तो कब्ज की शिकायत काफी ज्यादा बढ़ जाती है, क्योंकि पानी मल को सॉफ्ट करने का भी काम करता है। वहीं पानी की कमी से अम्ल बनने की गति बढ़ जाती है, जिससे पेट में गैस बनने लगती है। इसके अलावा कम पानी पीने के कारण सीने में जलन (हार्ट बर्न) की भी समस्या हो सकती है।
यूटीआई का खतरा
शरीर में पानी की कमी होने से यूटीआई का खतरा बढ़ जाता है, क्योंकि अगर आप कम पानी पीते हैं तो किडनी ठीक से काम नहीं कर पाती और शरीर में मौजूद बैक्टीरिया व टॉक्सिन्स शरीर से बाहर नहीं निकल पाते हैं। किडनी ठीक से काम नहीं करती है, तो यूरिन इंफेक्शन होने का खतरा रहता है। डिहाइड्रेड होने से पीले यूरिन या गुप्तांग में खुजली की समस्या हो सकती है।
मुंह से दुर्गंध
पानी की कमी से मुंह में दुर्गंध आने की समस्या काफी बढ़ जाती है। कम पानी पीने से मुंह सूखने लगता है, जिस कारण मुंह में बैक्टीरिया पैदा हो जाते हैं। इस कारण मुंह से दुर्गंध आने लगती हैं। मुंह की बदबू से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिंए। पानी पीने के बीच ज्यादा गेप न रखें।
चेहरे की समस्या
हर किसी को चेहरा बेदाग और ग्लोइंग पसंद होता है। लेकिन कम पानी पीने की वजह से चेहरे की चमक खो सकती है। डिहाइड्रेशन के कारण चेहरे पर मुहांसे की समस्या काफी बढ़ जाती है। चेहरे की चमक बनाए रखने के लिए सही मात्रा में पानी पीना जरूरी होता है। कम पानी पीने से चेहरा थका हुआ भी लगता है। पानी स्किन को हाइड्रेट करता है, जिससे स्किन का ग्लो बना रहता है। इसलिए खूबसूरत चमकदार स्किन चाहिए, तो दिन में 2-3 लीटर पानी जरूर पीजिए।
ध्यान रखें, आपके शरीर को पानी की जरूरी मात्रा इस बात पर भी निर्भर करती हैं कि आप कहां रहते हैं। गर्म क्षेत्र में रहने वाले लोगों को अधिक पानी पीने की जरूरत होती है। सही मात्रा में पानी पीकर हम शरीर को कई बीमारियों से बचा सकते हैं। प्यास लगने पर भरपूर मात्रा में पानी लें। ये आपको सेहतमंद रखेगा और शरीर स्वस्थ रहेगा।
| --------------------------- | --------------------------- |