Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
बवासीर में दर्द से तुरंत राहत दिलाने के लिए अपनाएं ये पांच नुस्खे, दवा से बेहतर काम करेंगे
कमर के निचले हिस्से पर जब ज्यादा जोर लगता है तो इससे पाइल्स के लक्षण सामने आने लगते हैं.
पाइल्स या बवासीर में मलद्वार की नसें सूज जाती है जिससे अंदर या बाहर सूजन के कारण असहनीय दर्द होता है. अधिकांश लोगों में पाइल्स की समस्या होती है लेकिन कुछ ही लोगों में इसके लक्षण दिखते हैं या लक्षण से परेशानी होती है. जिन लोगों में पाइल्स की समस्या है उनके मलद्वार के आसपास मस्सा जैसा निकल आता है. इसमें खुजलाहट, दर्द और कई अन्य तरह की परेशानियां हो जाती हैं. कमर के निचले हिस्से पर जब किसी कारणवश बहुत ज्यादा जोर लगता है तो इससे पाइल्स के लक्षण सामने आने लगते हैं. इसके कारण कब्ज की बराबर शिकायत रहती है. इसके अलावा क्रोनिक डायरिया और बहुत अधिक वजन उठाने से भी बवासीर हो सकती है. कई अन्य कारण भी इसके लिए जिम्मेदार होते हैं. जिस व्यक्ति को पाइल्स की शिकायत है, उन्हें दर्द से सबसे ज्यादा परेशानी होती है. इसी बात के मद्देनजर हम यहां पाइल्स के दर्द से राहत पाने के लिए पांच आसान घरेलू नुस्खे बता रहे हैं.
दर्द से राहत पाने के उपाय
वार्म बाथ-
मेडिकल न्यूजटूडे के मुताबिक वार्म बाथ लेने से पाइल्स के दर्द से तुरंत राहत मिलती है. इसके लिए गर्म पानी को एक बाथ टब में रखें और उसके उपर बिना पानी को टच किए बैठ जाएं. इससे नसों की स्वेलिंग भी कम होती है और इरीटेशन या खुजलाहट से तुरंत आराम मिलता है.
नारियल का तेल-
नारियल का तेल कुदरती मॉइश्चर का काम करता है. इसे मलद्वार के पास लगाने से पाइल्स के दर्द से आराम मिलता है. पाइल्स की शिकायत होने पर नियमित रूप से नारियल के तेल को लगाएं. इससे प्रभावित जगह पर स्क्रैच नहीं होगा जिससे नसें फटने के कारण जो दर्द होता है, वह नहीं होगा.
ऐलोवेरा-
ऐलोवेरा तो पाइल्स के दर्द के लिए रामबाण है. बायोमेडिकल रिसर्च इंटरनेशनल के मुताबिक ऐलोवेरा में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होता है जो घाव या सूजन को कम करने में बहुत मददगार है. यह पाइल्स की जगह मुलायम रखता है. ऐलोवेरा बवासीर के कारण होने वाली जलन, खुजली और सूजन से राहत दिला सकता है. पाइल्स से राहत पाने के लिए शुद्धता बहुत महत्वपूर्ण है. अगर प्रभावित जगह पर गंदगी पनपती है, तो इससे जोखिम कई गुना बढ़ जाता है.
आइस पैक-
जब भी पाइल्स का दर्द बहुत परेशान करें तो तुरंत राहत के लिए प्रभावित जगह पर आइस पैक लगाए. बैठने के दौरान या बवासीर के तेज होने पर आइस पैक लगाने से दर्द और अस्थायी रूप से सूजन को कम करने में मदद मिल सकती है. आइस पैक को छोटे तौलिए में लपेटकर लगाएं. इससे स्किन को कोई नुकसान नहीं होगा. आइस पैक को 15 मिनट तक लगा रहने दें.
5. जैतून का तेल– जैतून के तेल में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं यह नारियल तेल की तरह ही बवासीर के दर्द से राहत दिलाता है. जैतून का तेल सूजन कम कर सकता है. सूजन वाली जगह पर जैतून का तेल लगाए. इससे सूजन कम होगी.
| --------------------------- | --------------------------- |