Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
ज़्यादा पसीना आना है बीमारी का इशारा, एक्सेस स्वेटिंग की इन वजहों को आप भी जानें
– माना जाता है शरीर से पसीना निकलना सेहत के लिए अच्छा होता है. स्वेटिंग के साथ बॉडी से कई तरह के टॉक्सिंस भी बाहर आते हैं. साथ ही साथ स्किन ग्लो करती है और एक्ने जैसी प्रॉब्लम भी दूर होती है. हालांकि कई बार अधिक पसीना आना कई बीमारियों की और भी इशारा करती है. खाना बनाते समय या वर्कआउट करते समय पसीना आना सामान्य माना जाता है, लेकिन बिना कुछ किए या एसी में रहने के बावजूद अगर आपको पसीना आ रहा है, तो उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
ज्यादा पसीना आना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है. इसे हाइपरहाइड्रोसिस कहा जाता है. इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे स्किन इंफेक्शन, बैक्टीरियल इंफेक्शन, हार्ट प्राब्लम, हाई बीपी व अत्यधिक वजन. अधिक पसीना आना वैसे तो कई लोगों में नॉर्मल होता है, लेकिन कई बार इससे परेशानियों का सामना भी करना पड़ जाता है. आइए जानते हैं बहुत ज़्यादा पसीना आना किस समस्या की तरफ इशारा करते हैं.
क्या है हाइपरहाइड्रोसिस
वेबएमडी के मुताबिक अधिक पसीना आना हाइपर हाइड्रोसिस के कारण होता है. हाइपरहाइड्रोसिस से पीड़ित लोगों की पसीने की कोशिकाएं ज़्यादा एक्टिव हो जाती हैं. इस समस्या के चलते व्यक्ति का शरीर एक्टिव हो या आराम कर रहा हो, पसीना लगातार आता रहता है. कई बार हार्मोनल चेंजेज की वजह से भी अधिक पसीना आता है. यह समस्या आमतौर पर मिडिल एज या उससे अधिक लोगों में देखी गई है. बच्चों और यंगस्टर्स में पसीना आना आम बात है, क्योंकि उनका शरीर बड़ों की तुलना में अधिक एक्टिव रहता है.
अधिक पसीना आने की वजह
-मेनोपॉज
-प्रेग्नेंसी
– थायरॉयड
– डायबिटीज
– हार्ट प्रॉब्लम
– स्ट्रोक
– अर्थरायटिस
– पार्किंसंस
– स्किन इंफेक्शन
– मोटापा
पसीना आने के अन्य कारण
– ब्लड प्रेशर से जुड़ी दवाओं का सेवन करने से पसीना आ सकता है.
– मुंह की ड्राइनेस दूर करने के लिए ली जाने वाली मेडिसिन
– एंटी-बायोटिक की वजह से
– पॉवर सप्लीमेंट्स की वजह से
– सायकाट्रिक मेडिसिन की वजह से
अगर आपको भी हर समय पसीना आने की समस्या बनी रहती है, तो बिना देर किए डॉक्टर से मिलकर इसकी वजह जानने की कोशिश करें.
| --------------------------- | --------------------------- |