healthplanet.net

Posted on

क्‍या आप जानते हैं कि पर्सनालिटी डिसऑर्डर क्‍या है? शायद कम ही लोगों ने इस मानसिक समस्‍या के बारे में सुना होगा। जी हां, पर्सनालिटी डिसऑर्डर एक तर‍ह की मानसिक समस्‍या है, जिसका व्‍यक्ति के व्‍यवहार और मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य पर असर पड़ता है। हालांकि, यदि इस समस्‍या को समय रहते नियंत्रित कर दिया जाए तो अच्‍छा है। क्‍योंकि आमतौर पर पर्सनालिटी डिसऑर्डर वाले लोगों को अनुभूति भावुकता और आवेग नियंत्रण में कठिनाई होती है। जिसका यदि समय रहते उपचार न किया जाए, तो यह चिंता, तनाव और डिप्रेशन को जन्‍म दे सकता है।

पर्सनालिटी डिसऑर्डर का सबसे आम लक्षण यह है कि इस मानसिक विकार से ग्रस्‍त व्‍यक्ति को लोगों के साथ एक स्‍वस्‍थ रिश्‍ता बनाए रखना मुश्किल होता है। ऐसा इसलिए होता है क्‍योंकि वह बहुत ही जिद्दी, निराश या तर्कशील हो जाते हैं। आइए यहां हम आपको पर्सनालिटी डिसऑर्डर के कुछ सामान्‍य लक्षण बताते हैं, जिससे आप रोगी की आसानी से पहचान कर उसकी मदद कर सकते हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info